Nipha Virus in Kerala:केरल में र निपाहवायरसकासंक्रमणफैलनेलगाहै, जिससेराज्यकीस्वास्थ्यव्यवस्थासतर्कहोगई है. जहां एकओरकोरोनाकेबादलोगवायरससेजुड़ीहरखबरपरतुरंतप्रतिक्रियादेनेलगेहैं, वहींनिपाहवायरसकीगंभीरताइसेऔरभीखतरनाकबनादेतीहै. यहवायरस न केवल तेजीसेफैलताहै, बल्किइसकामृत्युदरभीकाफीअधिकहोताहै. इसबारमलप्पुरम, पलक्कड़औरकोझिकोडजिलोंमेंसबसेज्यादाकेससामनेआएहैंऔर 425 सेअधिकलोगोंकोनिगरानीमेंरखागयाहै. सरकारनेआइसोलेशन, ट्रैकिंगऔरटेस्टिंगकीप्रक्रिया तेज करदीहै. आइएजानेंक्याहैनिपाहवायरस, इसकेलक्षणक्याहोतेहैंऔरइससेबचावकेक्याउपायअपनाएजाएं।
स्वास्थ्य मंत्री वीनाजॉर्ज ने बताया है कि अब तक 425 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है. इनमें सबसे ज्यादा मलप्पुरम (228), पलक्कड़ (110) और कोझिकोड (87) के लोग शामिल हैं. हालांकि मरीजों को आइसोलेशन मेंरखा गया है और सभी का सैंपल लेकर टेस्ट किया जा रहा है. राज्य सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और मेडिकल टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है.
ये भी पढ़े- पानी पीते ही लगने लगती है टॉयलेट, जानिए किस बीमारी के हैं लक्षण
क्याहैनिपाहवायरस?
निपाहवायरसएकज़ूनोटिकवायरसहै, जोजानवरोंसेइंसानोंमेंफैलताहै.यहमुख्यरूपसेफलखानेवालेचमगादड़ोंसेफैलताहैऔरइंसानोंमेंसांसलेनेकीसमस्या, तेजबुखारऔरमस्तिष्कमेंसूजनजैसीगंभीरसमस्याएंपैदाकरसकताहै।
निपाहवायरस के प्रमुख लक्षण
तेजबुखार
सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
थकान और कमजोरी
सांस लेने में परेशानी
उल्टी या जी मिचलाना
मानसिक भ्रम या बेहोशी
कैसे फैलता है निपाहवायरस?
संक्रमित चमगादड़ों द्वारा खाए गए फल या उनके थूक से संक्रमित वस्तु को छूने या खाने से
संक्रमित इंसानों के सीधे संपर्क में आने से
संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से
बचाव के तरीके
गिरते हुए फलों या चमगादड़ों द्वारा खाए गए फलों का सेवन न करें
बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और मास्क पहनें
हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइज़ करें
शरीर में कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
जानवरों से दूरी बनाकर रखें, खासकर खेतों में
सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करें
ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
