Cardiac Arrest in Young Adults:जैसे ही किसी युवा व्यक्ति की अचानक मृत्यु की खबर सामने आती है, लोग तुरंत इसे कोविडवैक्सीन से जोड़ने लगते हैं.सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और डर फैलाए जाते हैं, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है.ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) की स्टडी में यह साफ किया गया है कि कोविडवैक्सीन का सीधा संबंध कार्डियकअरेस्टसेनहींहैअसलमेंइसकेपीछेकुछऔरहीगंभीरकारणहैं, जोहमारीरोजमर्राकीिदगीसेजुड़ेहैंअगरसमयरहतेइनपरध्यानदियाजाए, तोजानलेवाबनसकतेहैंआइएजानतेहैंकार्डियकअरेस्टकेअसलीकारण, जोवैक्सीननहीं, बल्किहमारीलाइफस्टाइलसेजुड़ेहैं.

ICMR की स्टडी क्या कहती है?

ICMR द्वारा की गई स्टडी में यह स्पष्ट किया गया कि जिन लोगों की कार्डियकअरेस्ट से मृत्यु हुई, उनमें से अधिकतर मामलों में कोविडवैक्सीन का कोई लेना-देना नहीं था। इसके बजाय, उनकी जीवनशैली और पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियां ही प्रमुख कारण थीं।

ये भी पढ़े- शराब पीने के बाद रिलीज होते हैं ये हार्मोन, पीते ही गम भुलाने लगते हैं लोग

कार्डियकअरेस्ट के प्रमुख कारण

गलत लाइफस्टाइल

अनियमित खानपान, जंकफूड की अधिकता, व्यायाम की कमी, नींद की अनदेखी और अत्यधिक तनाव.

जेनेटिकफैक्टर 

अगर आपके परिवार में किसी को दिल की बीमारी रही है, तो यह आपके लिए भी जोखिम का कारण बन सकती है। ऐसे में समय-समय पर जांच कराना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल

उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की नसों में ब्लॉकेज पैदा करते हैं, जिससे अचानक कार्डियकअरेस्ट हो सकता है।

डायबिटीज और मोटापा

मधुमेह और अधिक वजन भी दिल की सेहत को बिगाड़ते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को कमजोर करता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

धूम्रपान और शराब का सेवन

ये आदतें हृदय को नुकसान पहुंचाती हैं और धमनियों को संकुचित कर कार्डियकअरेस्ट का खतरा कई गुना बढ़ा देती हैं।

कोविडवैक्सीन को लेकर जो डर फैलाया जा रहा है, वह गलतफहमी पर आधारित है. असली खतरा हमारी बिगड़ती दिनचर्या और लाइफस्टाइल से है. सही खानपान, नियमित व्यायाम, तनावकमकरना और समय-समय पर हेल्थचेकअप से हम इस खतरे को काफी हद तक टाल सकते हैं. जरूरी है कि अफवाहों से दूर रहकरसही तथ्यों पर भरोसा करें और अपने दिल की सेहत का खुद ख्याल रखें.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.