अदरक की चाय एक लोकप्रिय पेय है जिसे अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं. अदरक वैसे तो हमारे लिए बहुत लाभदायक होती है. इसमें कई औषधीय गुण होते हैं. लेकिन अदरक की चाय का बहुत अधिक सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

डायरिया अदरक की चाय का अत्याधिक सेवन डायरिया के खतरे को बढ़ा सकता है. अदरक खाने को तेजी से पचाने का काम करता है, जिसके कारण बैचानी की समस्या हो सकती है.

ब्लड प्रेशर अदरक की चाय उन लोगों के लिए लाभदायक मानी जाती है जिनका ब्लड प्रेशर हाई होता है. लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य है, या कम है उनके लिए अदरक चाय नुकसानदायक हो सकती है. इसके सेवन से उनको चक्कर और कमजोरी की शिकायत हो सकती है.

बालों अदरक की चाय का अधिक पीने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. अदरक में जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है. जिंजरोल बालों को बढ़ने से रोक सकता है.

जलनअदरक की चाय का अधिक पीने से जलन की समस्या हो सकती है. अदरक में पाया जानेवाला जिंजरोल पेट में ज्यादा एसिड पैदा कर सकता है. जो जलन का कारण बन सकता है.

नींदअदरक की चाय का अधिक सेवन आपकी नींद में बाधा बन सकती है. अदरक की चाय को सोने से पहले पीने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

सफलता की कुंजी: इन आदतों को जितना जल्दी हो त्याग दें, नहीं तो हो सकते हैं कंगाल