✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

World Lung Cancer Day: क्या होती है लिक्विड बायोप्सी, इससे कैसे आसान हो जाता है कैंसर का इलाज

एबीपी लाइव   |  कविता गाद्री  |  01 Aug 2025 03:15 PM (IST)

लिक्विड बायोप्सी एक नई तकनीक है जो बिना सर्जरी फेफड़ों के कैंसर की पहचान और निगरानी को आसान बनाती है. भारत में यह तकनीक इलाज के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है.

World Lung Cancer Day: क्या होती है लिक्विड बायोप्सी, इससे कैसे आसान हो जाता है कैंसर का इलाज

लिक्विड बायोप्सी से बिना सर्जरी फेफड़ों के कैंसर का इलाज आसान

फेफड़ों का कैंसर भारत में सबसे जानलेवा बीमारियों में से एक है, लेकिन अब मरीजों को बार-बार दर्दनाक सर्जरी और जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है. इसकी वजह एक नई लिक्विड बायो बायोप्सी तकनीक है. यह गैर इनवेसिव जांच पद्धति है जिसमें केवल ब्लड सैंपल लेकर कैंसर की पहचान की जाती है. ऐसे में वर्ल्ड लंग कैंसर डे के मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि यह तकनीक कैसे कैंसर के इलाज में क्रांति ला रही है. फेफड़ों का कैंसर देर से पता चलना है सबसे बड़ी चुनौती नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल कैंसर मामलों में 5.9 प्रतिशत फेफड़ों के कैंसर है. जबकि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा 8.1 प्रतिशत है. डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती लक्षण जैसे लगातार खांसी, थकान या सीने में दबाव आमतौर पर नजर अंदाज कर दिए जाते हैं. वहीं जब तक आप अस्पताल पहुंचते हैं तब तक कैंसर शरीर में फैल चुका होता है जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है. पारंपरिक बायोप्सी नहीं है हर बार संभव कपड़ों के कैंसर की पहचान में अब तक टिशू बायोप्सी का इस्तेमाल किया जाता रहा है. जिसे ट्यूमर से ऊतक निकाल कर जांच की जाती है. लेकिन कई बार ट्यूमर फेफड़ों के ऐसे हिस्सों में होता है जहां पहुंचना मुश्किल होता है साथ ही बुजुर्ग, हार्ट या डायबिटीज के मरीजों के लिए यह प्रक्रिया जोखिम भरी हो सकती है. इसके अलावा एक बार ली गई बायोप्सी हर बार पूरी ट्यूमर की जानकारी नहीं देती है. लिक्विड बायोप्सी बिना सर्जरी जांच का विकल्प लिक्विड बायोप्सी एक आधुनिक और कम जटिल तकनीक है. जिसमें मरीज के खून की जांच करके पता लगाया जाता है कि उसमे कैंसर से जुड़ी जेनेटिक गड़बड़ियां या ट्यूमर डीएनए मौजूद है या नहीं. इससे न सिर्फ मरीजों को राहत मिलती है बल्कि डॉक्टर को भी कैंसर के जेनेटिक प्रोफाइल को समझने में मदद मिलती है. खास बात यह है कि यह तकनीक ऐसे जीन म्यूटेशन की पहचान कर सकते हैं जो भारतीय मरीजों में आम है. इससे डॉक्टर टारगेटेड थेरेपी शुरू कर सकते हैं जो पारंपरिक कीमोथेरेपी से ज्यादा असरदार साबित हो सकती है. इलाज के दौरान भी रखी जा सकती है निगरानीलिक्विड बायोप्सी की एक और खासियत यह है कि इसे इलाज के दौरान कई बार दोहराया जा सकता है. इससे डॉक्टर यह जान सकते हैं कि मरीज की बीमारी किस तरह प्रतिक्रिया कर रही है और कहीं ट्यूमर दवाओं के प्रति प्रतिरोधक तो नहीं बन रहा. अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर तुरंत इलाज की दिशा बदल सकते हैं.  तकनीक में सुधार और भारत में तेजी से हो रहा है विस्तार भारत के कई कैंसर संस्थानों में अब लिक्विड बायोप्सी को नियमित रूप से इस्तेमाल में लाया जा रहा है. वैज्ञानिक इसकी संवेदनशीलता बढ़ाने, लागत घटाने और अलग-अलग कैंसर में सटीकता सुधारने पर काम कर रहे हैं. जैसे-जैसे पर्सनलाइज्ड मेडिसिन का चलन बढ़ेगा यह तकनीक इलाज के मुख्यधारा में शामिल होती जाएगी.

ये भी पढ़ें- World Lung Cancer Day: साइलेंट किलर होता है ये वाला कैंसर, शुरुआत में तो बिल्कुल नहीं दिखते लक्षण और अचानक से...

Published at: 01 Aug 2025 03:15 PM (IST)
Tags:world lung cancer dayiquid biopsy lung cancernon invasive cancer testlung cancer in Indiagenetic cancer testing
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • World Lung Cancer Day: क्या होती है लिक्विड बायोप्सी, इससे कैसे आसान हो जाता है कैंसर का इलाज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.