Health Tips: हद से ज्यादा लग रही है प्यास, तो हो जाएं सावधान, 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
कई-कई ग्लास पानी, ठंडे जूस, सॉफ्ट ड्रिंक पानी के बावजूद अगर गला सूखा लग रहा है और प्यास महसूस हो रही है तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह कई तरह की बीमारियों का अलार्म साइन हो सकता है.
एबीपी लाइवLast Updated: 02 Jun 2024 12:59 PM

बैकग्राउंड
Excessive Thirst : पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है. गर्मी के दिनों में ज्यादा प्यास लगती है. बार-बार पानी पीने का मन करता है....More
Excessive Thirst : पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है. गर्मी के दिनों में ज्यादा प्यास लगती है. बार-बार पानी पीने का मन करता है. यह अच्छा भी माना जाता है. रेगुलर तौर पर पानी पीने की सलाह भी दी जाती है लेकिन अगर हद से ज्यादा प्यास लगती है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये 5 बीमारियों का कारण हो सकता है.हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई लोग प्यास बुझाने के लिए कई-कई ग्लास पानी पी जाते हैं. ठंडे जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और लगातार पानी पीने के बावजूद उन्हें लगता है कि उनका गला सूखा हुआ है. इस कंडीशन को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है. हद से ज्यादा प्यास, इन बीमारियों का खतरा1. डिहाइड्रेशन प्यास लगने का एक कारण डिहाइड्रेशन (Dehydration) भी हो सकता है. जब शरीर में पहले से ही पानी काफी कम होता है तो एक-दो ग्लास नहीं ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है. बार-बार गला भिगोना पड़ता है.2. डायबिटीज मधुमेह यानी डायबिटीज(Diabetes) एक नहीं कई बीमारियों की जड़ है. इस बीमारी में बहुत ज्यादा प्यास लगती है. अगर आपको भी हद से ज्यादा प्यास लग रही है तो तुरंत अलर्ट हो जाइए, डॉक्टर की सलाह लीजिए.3. ड्राई माउथ ड्राई माउथ (Dry Mouth) की वजह से भी बहुत ज्यादा प्यास लग सकती है. दरअसल, जब मुंह में सलाइवा (Saliva) सही तरह नहीं बन पाता है तो मुंह बार-बार सूखने लगता है. जिसकी वजह से ज्यादा प्यास लगती है.4. एनीमियाशरीर में जब खून की कमी हो जाती है तो उसे एनीमिया (Anemia) कहते हैं. इसमें हीमोग्लोबिन की कमी होती है. इस वजह से बार-बार प्यास लगती है. पानी पीने के बाद भी ऐसा गलता है कि गला सूखा है और पानी पीना चाहिए.5. जंक और स्पाइसी फूड्सअगर आप बाहर का ज्यादा खा रहे हैं. जंक फूड (Junk Foods) या बहुत ज्यादा मिर्च और मसालेदार खाना (Spicy Foods) खा रहे हैं तो आपका गला बार-बार सूख सकता है. तुरंत-तुरंत प्यास लगती रहती है.Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण