Health Tips : सुबह हो शाम दूध को कभी भी पीया जा सकता है. लेकिन रात में सोने से पहले भी दूध पीना सेहत के लिए रामबाण है. रात के समय दूध पीने से इसके सभी तत्वों का लाभ शरीर को मिलता है. डाक्टर भी रात के समय दूध पीना सबसे अच्छा मानते हैं. आइए जानते हैं इसके क्या हैं फायदे...
अच्छी नींद लेनी है तो दूध पीएं
रात के समय दूध पीने से अच्छी नींद आती है. जिन्हें रात में नींद न आने की समस्या है उन्हें रात में दूध जरूर पीना चाहिए. दूध मानसिक तनाव को भी कम करता है. इसे पीने से दिमाग शांत होता है. दूध में ट्रिप्टोफेन अमीनो एसिड नाम का तत्व होता है जो अच्छी नींद सुलाने में मदद करता है और दिमाग को भी मजबूत बनाता है. इससे दिमाग तेज होता है. बच्चों को रात में दूध जरूर पीना चाहिए.
पाचन शक्ति को बढ़ाता है
दूध खाने को पचाने में भी मदद करता है. रात के समय जो भी भोजन लेते हैं दूध उसे आसानी से पचा देता है. दूध भोजन में मसालों के असर को भी कम कर देता है. जिससे दूध ताकत भी बढ़ाता है. दूध पीने से फर्टिलिटी में वृद्धि होती है.
गुड के साथ दूध पीएं
गुड के साथ गुनगुना दूध पीने से पेट की कई दिक्कतों में आराम मिलता है. दूध और गुड का एक साथ सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. स्कीन के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है. रात में दूध पीने से बल्ड प्रेशर को भी ठीक बनाए रखने में मदद मिलती है. इसमें सेसिन और व्हे प्रोटीन मस्ल्स को भी मजबूत बनाते हैं.
Health Tips: अनानास खाने के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
