नई दिल्लीः यूं तो कोई भी बाहरी खेल खेलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन फुटबॉल खेलने से हड्डियों को बहुत फायदा होता है. जी हां, यदि आपका बच्चा अन्य खेलों के मुकाबले फुटबॉल खेलता है तो उसकी हड्डियां अन्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगी.
क्या कहती है रिसर्च- हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, सप्ताह में सिर्फ तीन घंटे फुटबॉल खेलने से हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाया जा सकता है. रिसर्च में ये बात सामने आई कि फुटबॉल खेलने वाले बच्चों की हड्डियां स्विमिंग या साइकलिंग करने वालों की तुलना में ज्यादा मजबूत होती हैं. क्या कहते हैं एक्सपर्ट- एक्जेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता दिमित्रिस लाचोपोलस का कहना है कि फुटबॉल खेलने से हड्डियों का विकास स्विमिंग और साइकलिंग की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है. हालांकि यह रिसर्च सप्ताह में कम से कम नौ घंटे से ज्यादा फुटबॉल खेलने वालों पर फोकस है, लेकिन सप्ताह में सिर्फ तीन घंटे फुटबॉल खेलने का इफेक्ट भी बेहतर होगा. रिसर्च में ये पाया गया कि हड्डियों के विकास के लिए भार वाले व्यायामों को भी शामिल किया जा सकता है. नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.- होम
- इंडिया
- विश्व
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- बिहार
- दिल्ली NCR
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पंजाब
- झारखंड
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- बॉलीवुड
- ओटीटी
- टेलीविजन
- तमिल सिनेमा
- भोजपुरी सिनेमा
- मूवी रिव्यू
- रीजनल सिनेमा
- क्रिकेट
- आईपीएल
- कबड्डी
- हॉकी
- WWE
- ओलिंपिक
- धर्म
- राशिफल
- अंक ज्योतिष
- वास्तु शास्त्र
- ग्रह गोचर
- एस्ट्रो स्पेशल
- बिजनेस
- हेल्थ
- रिलेशनशिप
- ट्रैवल
- फ़ूड
- पैरेंटिंग
- फैशन
- होम टिप्स
- GK
- टेक
- ट्रेंडिंग
- शिक्षा
- ऑटो
