✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये चीज, कमजोरी और कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा आराम

एबीपी लाइव   |  23 Mar 2024 03:34 PM (IST)

अधिकतर लोग डायबिटीज का शिकार हो गए हैं, इसे बचाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं वहीं आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी चीज के बारे में जिसका सेवन कर शुगर कंट्रोल कर सकते हैं.

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये चीज, कमजोरी और कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा आराम

डायबिटीज का इलाज

डायबिटीज को मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है. आजकल यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. दुनिया भर में अधिकतर लोग इस बीमारी से ग्रसित है. डायबिटीज के मरीजों के लिए रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है, जो स्वस्थ भोजन, रोजाना व्यायाम और दबाव के जरिए होता है.

इसका करें सेवन

डायबिटीज पेशेंट के मन में हमेशा एक सवाल रहता है, कि ऐसा क्या खाएं जिससे हम शुगर कंट्रोल कर सकें? यह सवाल आपके मन में भी रहता है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको आंवला के बारे में बताएंगे. जिसका सेवन डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आंवला में मौजूद क्रोमियम तत्व शरीर में इंसुलिन को प्रभावित करते हैं, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर में सूजन कम करता है और शुगर को मेंटेन रखने में मदद करता है. मधुमेह रोगियों के लिए आंवला खाना काफी अच्छा माना गया है.

इसके फायदे

आंवला एक औषधीय फल है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी बूटी बनाने के लिए भी किया जाता है. आंवला का सेवन करने के कई फायदे हैं. इसे रोजाना खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है, कब्ज से राहत मिलती है, यह बालों और त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है. इसके अलावा आंवला में मौजूद कई तत्व हार्ट की बीमारियों को दूर रखते हैं. अल्सर की बीमारियों को ठीक करने के लिए ये रामबाण है, इसके अलावा ये वजन घटाने में भी कारगर है.

ऐसे करें इसका सेवन

आंवला कई तरीके से खाया जा सकता है. इसे आप कच्चा खा सकते हैं, इसको सुखाकर इसका चूर्ण बनाकर खा सकते हैं, आंवले का जूस भी आप पी सकते हैं. इसके अलावा आप इसका अचार और मुरब्बा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं. इसके पाउडर को आप शहद के साथ मिलकर भी खा सकते हैं.

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : पीरियड्स में हद से ज्यादा दर्द इस गंभीर बीमारी के हैं संकेत! वक्त रहते ऐसे लगाएं पता...

 
 
Published at: 23 Mar 2024 03:34 PM (IST)
Tags:diabetesHealth News
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये चीज, कमजोरी और कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा आराम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.