Eradication of Diseases:हमारा स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जिन्होंने इंसान की जिंदगी को सालों से डर और दर्द में जकड़ रखा है. कैंसर, अंधापनऔर लकवाजैसी गंभीर बीमारियां न केवल शरीर को कमजोर करती हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा असर डालती हैं. अच्छी खबर ये है कि वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक एडवांसवैक्सीन विकसित की है, जिसकी मदद से अनुमान लगाया जा रहा है कि 2030तक ये बीमारियां दुनिया से लगभग खत्म हो सकती हैं.

कैंसर से हमेशा के लिए छुटकारा?

कैंसर आज दुनिया में मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं. अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी एडवांसवैक्सीन विकसित की है, जो कैंसर कोशिकाओं पर सीधा असर करती है और उन्हें पनपने से रोकती है. रिसर्च में पाया गया है कि, यह वैक्सीनइम्यूनसिस्टम को इतना मजबूत बना देती है कि शरीर खुद कैंसर कोशिकाओं से लड़ने लगता है. अगर यह वैक्सीन बड़े पैमाने पर सफल रही, तो 2030 तक कैंसर का इलाज आसान और सस्ता हो जाएगा और लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी.

ये भी पढे़- महिलाओं में क्यों हो जाती है कैल्शियम की कमी, इससे कैसे बचें?

अब लोगों को मिलेगी रोशनी

दृष्टिहीनता भी एक ऐसी समस्या है जो न केवल व्यक्ति की जिंदगी को अंधेरे में डाल देती है, बल्कि उसके सपनों को भी रोक देतीहै. अब वैज्ञानिकों ने आंखों की कोशिकाओं को रीजेनरेट करने वाली एक नई तकनीकऔर विशेष वैक्सीन पर काम किया है.इस वैक्सीन की मदद से आंखों की कमजोर नसें फिर से काम करना शुरू कर सकती हैं. कई ट्रायल्स में पाया गया है कि शुरुआती अवस्था का अंधापन अब पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. अनुमान है कि अगले कुछ सालों मेंइस तकनीक से लाखों लोग फिर से रोशनी देख पाएंगे.

पैरालिसिस से मुक्त होगी जिंदगी

लकवा एक ऐसी स्थिति है जिसमें इंसान का पूरा शरीर या शरीर का कोई हिस्सा काम करना बंद कर देता है. यह न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूपसे कमजोर बना देता है, बल्कि मानसिक और आर्थिक बोझ भी डालता है. वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी एडवांसवैक्सीन तैयार की है जो नर्व सेल्स को रिपेयर करती है और क्षतिग्रस्त न्यूरॉन्स को दोबारा सक्रिय करती है.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए सोने का सही वक्त कौन-सा, जानें कब और कितना सोना सबसे सही?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.