✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Food Recipe: आज ही बदल दें तुवर की दाल को बनाने का तरीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग...

एबीपी लाइव   |  Nikita Sharma  |  01 Aug 2024 11:44 AM (IST)

Food Recipe: अगर आप भी एक तरह की तुवर की दाल खाकर परेशान हो गए हैं, तो इस रेसिपी को फॉलो कर आप घर पर होटल जैसी टेस्टी दाल बना सकते हैं.

Food Recipe: आज ही बदल दें तुवर की दाल को बनाने का तरीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग...

तुअर दाल परफेक्ट रेसिपी

सुबह शाम दोनों टाइम अधिकतर घरों में दाल बनाई जाती है. लेकिन एक ही स्वाद की दाल खाकर इंसान बोर हो जाता है और कुछ नया और चटपटा ट्राई करना पसंद करता है. ऐसे में अगर आप भी एक तरह की तुवर की दाल खाकर परेशान हो गए हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

होटल जैसी टेस्टी दाल

आज हम आपको तुवर की दाल को बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप घर पर होटल जैसी टेस्टी दाल बना सकते हैं. इस दाल को खाकर आपके घर का हर सदस्य उंगलियां चाटने लगेगा. यही नहीं अगर आप इस दाल को मेहमानों को भी खिला सकते हैं, इस दाल को खाते ही मेहमान आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे. आइए जानते हैं तुवर दाल को और ज्यादा टेस्टी बनाने का क्या तरीका है.

तुवर दाल बनाने के लिए सामग्री

तुवर की दाल बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे तुवर दाल, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, हींग, जीरा, राई, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और पसंद अनुसार दूसरे चाट मसाले. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर टेस्टी तुवर दाल बना सकते हैं. 

तुवर दाल बनाने का तरीका

तुवर की दाल बनाने के लिए आप दाल को कुकर में पानी डालकर पका लें. जब दाल अच्छी तरीके से पक जाए, तो एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा और राई डालकर तड़का लगा लें. अब आप इसमें हींग डाल दे, ताकि दाल में हींग का टेस्ट आए. अब आप इसमें लहसुन, बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह इन सब को भून सकते हैं. लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर की वजह से आपकी दाल और ज्यादा टेस्टी लगेगी.

दही का करें इस्तेमाल

अपनी दाल को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें दही को फैटकर, उसे दाल में डाल सकते हैं. दही की वजह से दाल में हल्का खट्टापन आएगा और दाल टेस्टी लगेगी. इसके अलावा आप गरम मसाला सहित हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर जैसे मसाले डाल दें. आप इसमें तेज पत्ता भी डाल सकते हैं, ताकि आपकी दाल और ज्यादा टेस्टी लगे.

जब ये सभी मसाले अच्छी तरह से पक जाएं. तब इसमें कुकर में पकी हुई दाल डालकर थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह उबाल ले. अब इसे एक बर्तन में निकालकर ऊपर से धनिया पत्ती डालकर मेहमानों को या फिर परिवार वालों को ये दाल परोस सकते हैं. इस दाल को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप बाजार के कई मसले ट्राई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chilli Flakes: नहीं खरीदना पड़ेगा अब बाजार का चिली फ्लेक्स, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका
 
Published at: 01 Aug 2024 11:44 AM (IST)
Tags:dal recipeFood recipedelicious dal
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • फूड
  • Food Recipe: आज ही बदल दें तुवर की दाल को बनाने का तरीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग...
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.