✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Jackfruit Dishes: कटहल का इस्तेमाल कर बनाएं ये 3 चीजें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

निकिता शर्मा   |  11 Jul 2024 01:26 PM (IST)

Jackfruit Dishes: अगर आप भी कुछ नया और चटपटा बनाकर खाना चाहते हैं, तो कटहल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है.

कटहल से बनी चीजें

अगर आप भी एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और चटपटा बनाकर खाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं उस रेसिपी के बारे में. कटहल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है. इसका आप कई तरीके से सेवन कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताएंगे, जो आप कटहल की मदद से घर पर तैयार कर सकते हैं.

कटहल का अचार

सबसे पहले आप कटहल की मदद से इसका अचार बना सकते हैं. इसका अचार बनाने का तरीका बहुत आसान होता है. 1. इसे बनाने के लिए कटहल को धोकर उसके छोटे टुकड़े कर ले, फिर एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर उसमें मेथी दाना, राई, कलौंजी और थोड़ी सौंफ डालकर तड़का लगा लें. 2. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. जब यह मसाले अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें कटहल के कुछ टुकड़े डाल दे और फिर नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले. 3. इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं, फिर ऊपर से नींबू का रस डालकर एक साफ कांच की बरनी में भर दें, इस आचार को आप एक हफ्ते तक चला सकते हैं.

कटहल से बनाएं चिप्स

आप कटहल से चिप्स भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको कटहल को धोकर पतली स्लाइस काटना होगी अब कढ़ाई में तेल गर्म रख दें. तेल गर्म होने पर इसमें स्लाइस डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें, जब यह सुनहरी हो जाए, तब इसे एक प्लेट में निकालकर ऊपर से नमक और लाल मिर्च डालकर खा सकते हैं.

कटहल की सब्जी

1. अगर आप कटहल की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें राई, जीरा और मेथी दाना डालकर तड़का लगा ले. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर भून लें. 2. जब प्याज सुनहरे हो जाए, तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला ले. अब इसमें कटहल के बारीक टुकड़े डाल दे इसके बाद थोड़ा नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

3. अब धीमी आंच पर इसे 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें. अब आपकी कटहल की सब्जी बनकर तैयार है. कटहल का इस्तेमाल कर आप यह तीनों रेसिपी घर पर तैयार कर सकते हैं. आप अगर चाहे तो अपनी पसंद के मसाले भी इसमें मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Mix Fruit Raita: ऐसे बनाएं कम समय में टेस्टी मिक्स फ्रूट रायता, स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद
Published at: 11 Jul 2024 01:26 PM (IST)
Tags: Food recipe Jackfruit Dishes home made dish
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • फूड
  • Jackfruit Dishes: कटहल का इस्तेमाल कर बनाएं ये 3 चीजें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.