✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Types Of Yogurt: कितनी तरह का होता है दही, कहीं गलत चीज तो नहीं खा रहे आप? यहां जानें

Advertisement
कविता गाडरी   |  17 Apr 2026 07:02 AM (IST)

अलग-अलग देश और कल्चर में दही और उससे जुड़े प्रोडक्ट अलग-अलग तरीके से बनाएं और खाए जाते हैं. कई बार लोग दही और दूसरे फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट्स को एक ही समझ लेते हैं, जबकि उनके बीच फर्क होता है.

Types Of Yogurt: कितनी तरह का होता है दही, कहीं गलत चीज तो नहीं खा रहे आप? यहां जानें

दुनिया में दही कितने प्रकार का होता है?

Types Of Yogurt: दही हमारे इंडियन खाने का एक बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में दही सिर्फ एक ही तरह का नहीं होता है. अलग-अलग देश और कल्चर में दही और उससे जुड़े प्रोडक्ट अलग-अलग तरीके से बनाएं और खाए जाते हैं. कई बार लोग दही और दूसरे फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट्स को एक ही समझ लेते हैं, जबकि उनके बीच फर्क होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दही कितनी तरह का होता है और कहीं आप भी तो गलत चीज  नहीं खा रहे हैं. क्या होता है दही? आज के समय में दही को एक ऐसे उत्पाद के रूप में जाना जाता है, जो दूध को खास तरह के बैक्टीरिया से फर्मेंट करके बनाया जाता है. हालांकि हर देश में इसका बनाने का तरीका, इस्तेमाल होने वाला दूध और स्वाद अलग-अलग हो सकता है. दुनिया भर में दही के अलग-अलग रूप केफिर दही यह दही जैसा ही एक ड्रिंक होता है, लेकिन थोड़ा पतला और हल्का झागदार होता है. इसमें बैक्टीरिया और यीस्ट दोनों का इस्तेमाल होता है, जिससे इसमें हल्की मात्रा में अल्कोहल भी बन सकती है. यह आमतौर पर रूस और सेंट्रल एशिया में खाया जाता है. ग्रीक योगर्ट ग्रीक योगर्ट गाढ़ा और क्रीमी होता है. इसे बनाने के लिए दूध से पानी निकाल दिया जाता है, जिससे इसमें प्रोटीन ज्यादा हो जाता है. इसे डीप या मिठाई के रूप में भी खाया जाता है. वहीं यह आमतौर पर ग्रीस में खाया जाता है. अमासी अमासी बिना पेस्ट राइज्ड दूध को फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसका टेक्सचर थोड़ा दानेदार और स्वाद खट्टा होता है, जो वहां की पारंपरिक डिश का हिस्सा माना जाता है. यह आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका में खाया जाता है. कुमिस कुमिस को मध्य एशिया और चीन में खाया जाता है. यह घोड़ी के दूध से तैयार किया जाने वाला दही होता है और इसमें भी हाल्की मात्रा में अल्कोहल हो सकती है. वहीं पारंपरिक रूप से इसे मेहमानों को परोसा जाता है. नाई लाओ नाई लाओ दही को इंपीरियल योगर्ट भी कहा जाता है. इसमें दूध को चावल की वाइन के साथ फर्मेंट किया जाता है और उसमें मेवे या किशमिश मिलाकर मिठाई की तरह खाया जाता है. यह भी आमतौर पर चीन में खाया जाता है. लस्सी भारत में दही से बनने वाला सबसे पॉपुलर ड्रिंक लस्सी है. यह लस्सी मीठी और नमकीन दोनों तरह की होती है. इसमें दही, पानी और मसाले या चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है. ये भी पढ़ें-घर पर ऐसे बना सकते हैं परफेक्ट लस्सी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान 

Continues below advertisement

लाबन लाबन भी दही का ही एक रूप होता है, जिसे छानकर तैयार किया जाता है. वहीं इसे सबसे ज्यादा मिडिल ईस्ट में खाया जाता है. इसे खाने के साथ या ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. स्किर यह दही और चीज के बीच का एक प्रोडक्ट माना जाता है, जो आइसलैंड में खाया जाता है. इसका टेक्सचर गाढ़ा होता है और इसे फल या सीरियल के साथ खाया जाता है. अयरान आयरन दही को ठंडा पानी में मिलाकर बनाए जाने वाला ड्रिंक है, जिसमें नमक और कभी-कभी पुदीना या नींबू भी मिलाया जाता है. वहीं इससे सबसे ज्यादा तुर्की में पिया जाता है.

ये भी पढ़ें-Tips To Keep Curd Fresh Longer: ऐसे जमाएंगे तो कभी खट्टा नहीं होगा दही, जान लें ट्रिक

Continues below advertisement
Published at: 17 Apr 2026 07:02 AM (IST)
Tags:types of yogurtdifferent yogurt varietiesyogurt vs curd differencewhat is kefir
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • फूड
  • Types Of Yogurt: कितनी तरह का होता है दही, कहीं गलत चीज तो नहीं खा रहे आप? यहां जानें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.