Beauty Tips : कामकाजी महिला हो या फिर होममेकर हर महिला के बैग में आपको लिपस्टिक मिल ही जाएगा. महिलाओं के लिए लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसे वजह किसी भी छोटे-मोटे प्रोग्राम से लेकर बड़े-बड़े प्रोग्राम में अपने बैग में कैरी करती हैं. इससे लिप्स की खूबसूरती और चमक को बढ़ाया जाता है. इन दिनों मैट और लिक्विड लिपस्टिक का क्रैज काफी ज्यादा बढ़ रहा है, क्योंकि ये आपके लिप्स को काफी अच्छा लुक हेते हैं. मैट लिपस्टिक की तुलना में लिक्विड लिपस्टिक लगाना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि यह लिपस्ट पर ड्राई नहीं होते हैं और जल्दी हटने की संभावना होती है. ऐसे में कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर आप लिक्विड लिपस्टिक लगाने के झंझट को दूर कर सकते हैं.
लिक्विड लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
लिक्विड लिपस्टिक लगाने के दौरान कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए. ताकि लिप का लुक सही आ सके. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-
हाइड्रेट रखें लिप्स
लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स को सूखने या फिर ड्राई होने से बचाने के लिए आपको अपने लिप्स को हाइड्रेट रखने की जरूरत है. इसलिए लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर पेट्रोलियन जेली या फिर कोई भी लिप बाम लगाएं. इसके बाद इसे समान रूप से अपने होंठों पर फैलाएं और करीब 10 मिनट बाद इसे पोछ लें. इसके बाद लिपस्टिक लगाएं. इससे आपके लिप्स ड्राई नहीं होंगे.
थोड़ा कम लगाएं लिपस्टिक
लिक्विड लिपस्टिक मैट लिपस्टिक या फिर अन्य सामान्य लिपस्टिक की तुलना में चिपचिपी ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप इसे काफी ज्यादा लगाते हैं तो आपके लिप्स का लुक बिगड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि लिक्विड लिपस्टिक लिप पर कम ही लगाएं. आप चाहें तो इसे एप्लाई करने के लिए होंठों के दो जगह पर डॉट करें और फिर ब्रश की मदद से इसे अपने होंठों पर फैलाएं.
लिप्स को रगड़ने से बचें
कई महिलाएं लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होंठों को रगड़ने लग जाती है. इससे लिपस्टिक फैलने की संभावना होती है. लिक्विड लिप कलर लगाने के बाद अपने लिप्स को गलती से भी न रगड़ें. ऐसा करने से आपके लिप्स का लुक पैची नजर आ सकता है.