How To Make Beetroot Lip Balm At Home: क्या आपके होंठों की रंगत फीकी पड़ गई है और आप नेचुरल तरीके से उन्हें गुलाबी बनाना चाहते हैं? आजकल बाजार में कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन केमिकल से भरे इन प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर बना चुकंदर लिप बाम एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प बन सकता है. दरअसल, होंठों की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है, जिस पर मौसम, धूप और डिहाइड्रेशन का असर जल्दी दिखाई देता है. यही वजह है कि होंठ सूखे, फटे या काले पड़ने लगते हैं. ऐसे में सही देखभाल और नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी हो जाता है.

Continues below advertisement

चुंकदर से लिप बाम 

व्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट yesmadam चुकंदर लिप बाम की खास बात यह है कि यह होंठों को सिर्फ मॉइश्चराइज ही नहीं करता, बल्कि उन्हें हल्का नेचुरल गुलाबी टिंट भी देता है. इसमें मौजूद नेचुरल पिगमेंट्स होंठों को हेल्दी ग्लो देने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. थोड़ी सी बीजवैक्स, नारियल तेल, बादाम तेल और चुकंदर पाउडर मिलाकर इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. चाहें तो इसमें विटामिन E ऑयल भी मिलाया जा सकता है, जिससे होंठ और ज्यादा सॉफ्ट बने रहते हैं.

Continues below advertisement

कैसा है इसे बनाने का प्रोसेस?

बनाने की प्रक्रिया भी आसान है. सबसे पहले सभी ऑयल और वैक्स को हल्की आंच पर पिघलाएं, फिर इसमें चुकंदर पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद इस मिश्रण को किसी साफ कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें. इस लिप बाम का इस्तेमाल करने से होंठों की ड्राइनेस कम होती है और फटे होंठ धीरे-धीरे ठीक होने लगते हैं. इसके साथ ही यह होंठों को स्मूद और सॉफ्ट बनाए रखता है. चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C होंठों की रंगत सुधारने में मदद करते हैं. नियमित इस्तेमाल से होंठों का रंग धीरे-धीरे बेहतर और साफ नजर आने लगता है.

यह भी पढ़े - Testoesterone increasing fruits: रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन

इस बात का रखें ध्यान

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि चुकंदर लिप बाम का असर स्थायी नहीं होता. यह एक नेचुरल टिंट देता है, जो समय के साथ हल्का पड़ जाता है, इसलिए इसे नियमित रूप से लगाना जरूरी है. बेहतर परिणाम के लिए होंठों को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है. पर्याप्त पानी पीना और धूप से बचाव करना होंठों की हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है. आप चाहें तो चुकंदर के साथ शहद या शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करके होंठों की डेड स्किन भी हटा सकते हैं. इससे लिप बाम का असर और बेहतर दिखता है. घर पर बना यह लिप बाम न सिर्फ सस्ता है, बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी है. इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल्स नहीं होते, जिससे यह रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रहता है.

इसे भी पढ़ें-Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!