Mehndi Desgin for Hartalika Teej 2925: हरतालिका तीज पर महिलाएं साड़ी पहनने से लेकर पूरी तरह से सजने-सवरने की तैयारी करती हैं. इस त्योहार पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा जाता है. और इस खास दिन पर मेहंदी से हाथों को भी सजाती हैं. खासकर उंगलियोंपरबनीट्रेंडी मेहंदी डिजाइन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देतीहै. अगर आप चाहती हैं कि, इस बार आपके पिया की नजरें सिर्फ आप पर ही टिकी रहें, तो उंगलियों के लिए ये खास मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राय करें.

फिंगरटिपफ्लोरल डिजाइन

इस डिजाइन में हर उंगली के ऊपर छोटे-छोटे फूल बनाए जाते हैं. यह देखने में बेहद सिंपल लेकिन खूबसूरत लगता है. खासतौर पर साड़ी या लहंगे के साथ यह डिजाइन आपके हाथों को और भी आकर्षक बना देगा.

लीफट्रेल डिजाइन

अगर आप मिनिमल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो पत्तियों से बनी लाइन जैसी डिज़ाइन सबसे परफेक्ट है. उंगलियों के साइड में बनाई गई यह मेहंदी बेहद स्टाइलिश और मॉडर्नटच देती है.

नेटपैटर्न डिजाइन

जालीदार मेहंदी हमेशा से ट्रेंड में रही है. आप चाहें तो सिर्फ उंगलियों पर नेटपैटर्न बना सकती हैं. यह डिजाइन आपके हाथों को रॉयल लुक देगा और आपके पूरे लुक को और भी खास बना देगा.

रिंग स्टाइल डिजाइन

इस डिज़ाइन में हर उंगली पर अंगूठी जैसी शेप बनाई जाती है, जिससे लगता है कि आपने हाथों में खूबसूरत रिंग्स पहन रखी हैं. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जो हल्की-फुल्की लेकिन डिफरेंट मेहंदी चाहती हैं.

अरेबिकफिंगर डिजाइन

अरबी मेहंदी अपने बोल्डपैटर्न्स के लिए जानी जाती है. अगर आप कुछ हटकर चाहती हैं, तो उंगलियों पर छोटे-छोटे अरेबिकमोटिफ बनवा सकती हैं. यह डिजाइन खासकर त्योहारों पर बहुत अच्छा लगता है और हाथों को फुल लुक देता है.