Turmeric for Yellow Teeth: सुंदर मुस्कान हर किसी की पर्सनैलिटी को और भी निखार देती है. लेकिन अगर दांत पीले दिखने लगें तो चेहरा फीका पड़ जाता है.कॉफी, चाय, तंबाकू, पान मसाला या फिर गलत खानपान के कारण दांतों पर पीलापन आना आम समस्या है.हालांकि, प्राकृतिक उपायों में हल्दी सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है. हल्दी न सिर्फ दांतों की पीली परत हटाने में मदद करती है, बल्कि मसूड़ों को भी मजबूत बनाती है.

डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं कि, “हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को प्राकृतिक तरीके से चमकदार बनाने और मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में सहायक हैं.

ये भी पढ़े- चेहरे के दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को कर सकतें हैं खराब, इन घरेलू उपायों से करें इसका इलाज

हल्दी से दांत चमकाने के घरेलू नुस्खे

हल्दी और नमक

  • आधा चम्मच हल्दी में चुटकीभर नमक मिलाएं
  • इस पेस्ट को दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें
  • यह नुस्खा दांतों की पीली परत हटाने और ताजगी देने में मदद करता है

हल्दी और नारियल तेल

  • 1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें
  • इसे टूथपेस्ट की तरह दांतों परब्रश करें
  • यह ऑयल पुलिंग का काम करता है और दांतों को मजबूत व चमकदार बनाता है

हल्दी और बेकिंग सोडा

  • 1 चम्मच हल्दी में आधा चम्मचबेकिंग सोडा डालें
  • इस मिश्रण से हफ्ते में 2 बार दांत साफ करें
  • इससे दांतों की जमी गंदगी और दाग-धब्बे दूर होंगे

हल्दीक्योंहैदांतोंकेलिएफायदेमंद?

  • एंटीबैक्टीरियलगुणहल्दीबैक्टीरियाकोखत्मकरतीहै, जिससेदांतोंमेंकीड़ेनहींलगते
  • नेचुरल वाइटनरहल्दीदांतोंपरजमापीलापनसाफकरतीहैऔरउन्हेंप्राकृतिकचमकदेतीहै
  • मसूड़ों कीसुरक्षामसूड़ोंकीसूजन, दर्दऔरखूनआनेकीसमस्याकोदूरकरतीहै
  • केमिकल-फ्री उपायमार्केटकेटूथपेस्टकीतुलनामेंहल्दीपूरीतरहसुरक्षितऔरप्राकृतिकहै

ध्यान रखने योग्य बातें

  • हल्दी का इस्तेमाल हफ्तेमेंएकबारहीकरें
  • ज्यादा रगड़ने से मसूड़ों को नुकसान हो सकता है
  • अगर दांतों में ज्यादा पीलापन या कैविटी है तो डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें

दांतों की सुंदरता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपाय हमेशा सुरक्षित और लंबे समय तक असर करने वाले होते हैं. हल्दी एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जो आपके पीले दांतों को चमकदार बनाकर आपकी मुस्कान को और भी आकर्षक बना सकता है. बस सही तरीके से और सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.