Rice Flour for Glowing Skin: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल हमआसानीसेकरसकतेहैं.साथहीयेचीजेंहमारी खूबसूरती का राज भी बन सकती हैं. ऐसीहीएक चीज है,चावल. चावल का पानीस्किनके लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानतेहैंकिचावलकाआटाभी आपकी त्वचा को ग्लोइंग, साफ और जवां बनाए रखने में जबरदस्त भूमिका निभा सकता है?
स्किन केयर एक्सपर्ट उपासना वोरा बताती हैं कि, भारतीय घरेलू ब्यूटीरिचुअल्स में चावल के आटे का खूब प्रयोग होता आया है. यह एक ऐसा नेचुरलस्किनकेयरइंग्रेडिएंट है, जो बिना किसी साइडइफेक्ट के आपको चमकदार, दाग-धब्बों से मुक्त और टाइटस्किन दे सकता है. आइए जानते हैं कि चावल का आटा आपकी त्वचा के लिए कैसे वरदान साबित हो सकता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।.
ये भी पढ़े- खून देते ही क्यों आने लगते हैं चक्कर? जानिए वजह और बचाव के तरीके
नेचुरलीत्वचाकोसाफकरताहै
चावल का आटा स्किन की ऊपरी सतह से डेडस्किन सेल्स हटाने में मदद करता है. यह त्वचा को कोमल और फ्रेश बनाता है.
पिगमेंटेशन और टैनिंग में राहत
इसमें मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट त्वचा की रंगत निखारते हैं और टैन हटाने में कारगर होते हैं.
एक्ने और पिंपल्स में फायदेमंद
चावल के आटे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर होने वाले दानों और जलन को कम करते हैं.
एंटी-एजिंग गुण
यह त्वचा को टाइट करता है, झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और स्किन को यूथफुल बनाए रखता है.
ऑयलीस्किन के लिए बेहतरी
यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है, जिससे ऑयलीस्किनवालों को ब्रेकआउट्स से राहत मिलती है.
चावल के आटे का फेसपैक लगाने का तरीका
2 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच दही या एलोवेरा जेल
ऊपर दिए गए सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर एक स्मूदपेस्ट तैयार करें
इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं
15मिनट तक सूखने दें
हल्के हाथों से सर्कुलरमोशन में स्क्रब करते हुए धो लें
हफ्ते में 2बार इसका उपयोग करें, ताकि स्किन को नेचुरलग्लो और क्लीनफिनिश मिल सके
अगर आप बाजार के केमिकल युक्त ब्यूटीप्रोडक्ट्स से परेशान हो चुकी हैं और कुछ नेचुरलट्राय करना चाहती हैं तो चावल का आटा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है, बल्कि उसे निखारता भी है.
ये भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां, जानें ये कितनी खतरनाक?
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
