Face Wash Tips for Women: चेहरे की देखभाल हर महिला के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए अक्सरमहिलाएंसोचतीहैंकि जितनी बार फेसवॉश करेंगी, उतना ही फायदा होगा. क्या आप भी दिन में कई बार फेसवॉशकरतीहैं? यहआदतआपकीस्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. क्योंकि सही तरीके और सही मात्रा में फेसवॉश करना ही स्किन के लिए फायदेमंद होता है.

कितनी बार करना चाहिए फेसवॉश?

डॉ. आंचल का कहना है कि, दिन में 2 बार फेसवॉश करना पर्याप्त है.सुबह और रात को सोने से पहले. सुबह फेसवॉश करने से रातभर जमा हुई धूल और तेल हट जाते हैं, वहीं रात में सोने से पहले फेसवॉश करने से दिनभर की धूल-मिट्टी और मेकअप के अवशेष साफ हो जाते हैं.

ये भी पढ़े- कॉफी में इस एक चीज को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, 1 हफ्ते में चमक जाएगी आपकी स्किन

गलत तरीके से फेसवॉश करने के नुकसान

  • ओवर-क्लिंजिंग (overcleansing) बहुत बार फेसवॉश करने से स्किन की नेचुरलप्रोटेक्टिवलेयर खत्म हो जाती है.
  • स्किन इरिटेशनफ्रीक्वेंटफेसवॉश से रेडनेस, रैशेज और खुजली हो सकती है.
  • पिंपल्स और ब्रेकआउट्सड्रायस्किन के कारण एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे पिंपल्स और ब्रेकआउट्स होने का रिस्क बढ़ जाता है.

सहीफेसवॉश कैसे चुनें

  • स्किन टाइप के अनुसार अगर आपकी स्किनऑयली है, तो जेल बेस्डफेसवॉश लें. ड्रायस्किन के लिए क्रीम या मॉइस्चराइजिंगफेसवॉशबेस्टरहता है.
  • केमिकल्स से बचें हार्श और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से स्किन को नुकसान हो सकता है.
  • नेचुरल इंग्रेडिएंट्सएलोवेरा, गुलाब जल, चंदन जैसे नेचुरलइंग्रेडिएंट्स वाले फेसवॉश चुनें.

फेसवॉश करने के टिप्स

  • फेसवॉश को हल्के हाथों से लगाएं और माइल्डमसाज करें.
  • फेस वॉश के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र लगाएं.
  • पसीना आने के बाद बहुत जरूरी होने पर ही फेसवॉश करें, लेकिन ओवर-क्लिंजिंग से बचें.

दिन में कितनी बार फेसवॉश करना है, यह स्किन टाइप और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. ओवर-क्लिंजिंग से स्किनड्रायनेस और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं. सही मात्रा में फेसवॉश करने और सही प्रोडक्ट्स चुनने से आपकी स्किन हमेशा साफ, फ्रेश और हेल्दी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज  Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.