MehndiDesignsforEngagement:शादी की रस्मों में इंगेजमेंट एक खास और यादगार दिन होता है. इस मौके पर हर दुल्हन चाहती है कि, वह खूबसूरत दिखे, लेकिन कभी-कभी ज्यादा भारी मेहंदी डिजाइनों की वजह सिंपलडिजाइन्स ज्यादा आकर्षक लगते हैं. खासकर अरेबिक मेहंदी डिजाइन अपने फ्लोइंगपैटर्न, खाली जगह और खूबसूरत मोटिफ्स के लिए मशहूर है, जो हाथों को एक सॉफ्ट लेकिन स्टाइलिश लुक देता है। अगर आप इंगेजमेंट पर हल्का और ग्रेसफुल मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो यहां दिए गए 5 बेहतरीन अरेबिक डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

फ्लोरलवाइनअरेबिक डिजाइन

इस डिजाइन में हथेली से लेकर उंगलियों तक पतली-पतली बेल और फूलों का पैटर्न बनाया जाता है. बीच-बीच में खाली जगह डिजाइन को और निखार देती है. यह सॉफ्ट लुक देने के लिए परफेक्ट है.

पैसलीपैटर्नअरेबिक डिजाइन

पैसली (आम के आकार) वाले पैटर्नअरेबिक मेहंदी का एक क्लासिक हिस्सा हैं. इन्हें हथेली के किनारे से शुरू करके कलाई तक फ्लो कराएं, बीच में छोटे फूल और डॉट्स से सजाएं.

लेस स्टाइल अरेबिक डिजाइन

यह डिजाइन हाथों पर ऐसे लगता है जैसे आपने लेस ग्लव्स पहने हों. इसमें छोटे-छोटे ज्योमेट्रिकशेप और बेल पैटर्न मिलाकर बनाया जाता है, जो मॉडर्न और पारंपरिक का मिश्रण है.

सिंगलट्रेलअरेबिक डिजाइन

हथेली से उंगली तक एक लंबी बेलनुमाट्रेल बनाई जाती है, जिसमें पत्तियां और फूल शामिल होते हैं. यह मिनिमल डिजाइन उन दुल्हनों के लिए अच्छा है जो सिंपल लुक चाहती हैं.

रोज फ्लोरलअरेबिक डिजाइन

इस डिजाइन में बड़े-बड़े गुलाब के फूल और पत्तियों के पैटर्नका इस्तेमाल होता है. हथेली के बीच में रोज़ बनाकर उसके चारों ओर बेल और डॉट्स से सजावट की जाती है.

मेहंदी के रंग को गहरा करने के टिप्स

  • मेहंदी लगाने के बाद नींबू-चीनी का मिश्रण हल्के हाथ से लगाएं
  • सूखने के बाद मेहंदी को घिसकर हटाएं, पानी से तुरंत न धोएं
  • हाथों पर सरसों का तेल या नारियल तेल लगाएं, जिससे रंग और गहरा हो

इंगेजमेंट पर अरेबिक मेहंदी डिजाइन न केवल आपके हाथों को सिंपल और एलीगेंट लुक देंगे, बल्कि आपके ज्वेलरी और आउटफिट को भी खूबसूरती से उभारेंगे. चाहे आप फ्लोरल चुनें या रोज फ्लोरल, ये डिजाइन हर किसी की नजर आप पर टिकाए रखेंगे.