अमेरिका: भारतीय मूल की श्री सैनी को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड चुना गया
फिलहाल, 22 साल की श्री को 12 साल की उम्र में डॉक्टरों ने कहा था कि पेसमेकर लगाए जाने के बाद वह कभी नृत्य नहीं कर पाएंगी. तस्वीर: इंस्टाग्राम
15 साल की उम्र में ही अपना गैर सरकारी संगठन शुरू करने वाली श्री ने कहा, मैं इस बात में विश्वास रखती हूं कि आपकी विरासत इस बात से तय होगी कि आप दूसरों को कैसा महसूस कराते हैं और अपने जीवनकाल में क्या सकारात्मक बदलाव लाते हैं. तस्वीर: इंस्टाग्राम
लेकिन, प्रतियोगिता जीतने वाली श्री ने कहा, आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए. तस्वीर: इंस्टाग्राम
इस सालाना सौंदर्य प्रतियोगिता में करीब 17 देशों की भारतीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. तस्वीर: इंस्टाग्राम
न्यूयॉर्क स्थित इंडिया फेस्टिवल कमेटी (आईएफसी) के जरिए आयोजित इस प्रतियोगिता को प्रवासी भारतीय समुदाय की सबसे पुरानी और बड़ी सौंदर्य प्रतिस्पर्धा माना जाता है. तस्वीर: इंस्टाग्राम
भारतीय मूल की श्री सैनी को अमेरिका के न्यूजर्सी के फोर्डस सिटी में आयोजित समारोह में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड-2018 चुना गया है. भारतीय मूल के लोगों की 27वीं सालाना अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की साक्षी सिन्हा और ब्रिटेन की अनुशा सरीन को पहला और दूसरा रनरअप चुना गया है. तस्वीर: इंस्टाग्राम