✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Republic Day 2020: राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' का समारोह, ब्राजील के प्रेसीडेंट बने मुख्य अतिथि

एबीपी न्यूज़   |  27 Jan 2020 08:06 AM (IST)
1

बोलसोनारो शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आयोजित ‘जलपान कार्यक्रम’ में भी शामिल हुए. ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब ब्राजील के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की है. इससे पहले 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे. उस समय ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डिसिल्वा ने परेड देखी थी.

2

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो का नाम रविवार को विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गया, जिन्होंने पिछले कुछ दशकों में भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर इसकी शोभा बढ़ाई है. बोलसोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे और उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड का आनंद उठाया.

3

इस समारोह में हर बार प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राजदूतों अन्य गणमान्य लोगों के अलावा पत्रकारों को भी बुलाया जाता है. इस बार भी समारोह में देश के कई अति महत्वपूर्ण हस्तियों को 'एट होम' में बुलाया गया है.

4

राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' का समारोह साल में दो बार होता है 26 जनवरी और 15 अगस्त को यह समारोह होता है.

5

देशभर में बीते रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. दिल्ली के राजपथ की परेड ने देशवासियों को जोश और जज्बे से सराबोर कर दिया. वहीं, अब राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'एट होम' का कार्यक्रम रखा गया.

6

समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. एट होम कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • भारत
  • Republic Day 2020: राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' का समारोह, ब्राजील के प्रेसीडेंट बने मुख्य अतिथि
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.