LIVE: अयोध्या में बोले उद्धव ठाकरे- मुझे मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए; बाद में परिवार के साथ की सरयू आरती
LIVE UPDATES On Ayodhya's Ram Mandir: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दो दिन के लिए अयोध्या में हैं. आज उन्होंने सरकार से राम मंदिर बनाने की मांग की. ठाकरे ने कहा, 'मैं भूलने वालों को याद दिलाने आया हूं कि जल्द मंदिर बनाइये ... सीने में दम होना चाहिए, हृदय होना चाहिए. देश और विश्व के हिन्दू कंधे से कंधा मिलाकर मंदिर निर्माण में सहभागी होना चाहते हैं.'
ABP News BureauLast Updated: 24 Nov 2018 06:28 PM
बैकग्राउंड
उत्तर प्रदेश का अयोध्या एक बार फिर किले में तब्दील हो चुका है. वजह है हजारों हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की 'रामनगरी' में मौजूदगी. राम मंदिर निर्माण की मांग को हवा देने...More
उत्तर प्रदेश का अयोध्या एक बार फिर किले में तब्दील हो चुका है. वजह है हजारों हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की 'रामनगरी' में मौजूदगी. राम मंदिर निर्माण की मांग को हवा देने के लिए कल विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने धर्म सभा बुलाई है और आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को दो लाख से ज्यादा लोगों के अयोध्या आने की संभावना है. इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं. इसी सिलसिले में सभी संबंधित पक्षों की राय जानने और विस्तृत चर्चा के लिए एबीपी न्यूज़ खास कार्यक्रम 'रामसम्मेन' का आयोजन कर रहा है.
अयोध्या में सरयू तट पर आरती के बाद ठाकरे परिवार का माला पहनाकर स्वागत किया गया.