रॉबर्ट वाड्रा से ED के दफ्तर में हुई 6 घंटे मैराथन पूछताछ, दोबारा बुलाए जाने को लेकर वकील ने कहा-वो जरूर पेश होंगे
लगभग 6 घंटे चली मैराथन पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने जाने की अनुमति दी. उनके वकील ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि अगली बार रॉबर्ट वाड्रा को कब बुलाया गया है.
ABP News BureauLast Updated: 06 Feb 2019 11:23 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्लीः विदेश में अवैध संपत्ति रखने के आरोप से जुड़े पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के सामने पहुंच चुके हैं. यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्कावयर पर...More
नई दिल्लीः विदेश में अवैध संपत्ति रखने के आरोप से जुड़े पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के सामने पहुंच चुके हैं. यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्कावयर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लांड्रिंग जांच से संबंधित है. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने 2 फरवरी को रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी थी. अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह छह फरवरी को खुद उपस्थित होकर जांच में शामिल हों.वाड्रा ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत की दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच में सहयोग करें. सूत्रों ने कहा कि जब वाड्रा एजेंसी के समक्ष पेश होंगे तो उनसे लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व से संबंधित सौदों के बारे में पूछा जाएगा. उनका बयान मनी लांड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा.
रॉबर्ट वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने अंडरटेकिंग दी है कि जब भी उन्हें समन किया जाएगा वो ईडी के सामने पेश हो जाएंगे.