मन की बात: पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर दिया जोर, कहा- 'जब जन-जन जुड़ेगा, जल बचेगा'
Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में आज पहली बार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने इस कार्यक्रम में जल संरक्षण पर जोर दिया.
ABP News BureauLast Updated: 30 Jun 2019 02:08 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार ‘मन की बात’ करेंगे. इस रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. पीएम के...More
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार ‘मन की बात’ करेंगे. इस रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. पीएम के मन की बात के लिए खास इंतजाम किया गया है. गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के द्वारिका में ककरौला स्टेडियम में मन की बात सुनेंगे. ‘मन की बात’ का प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जाएगा. लोकसभा चुनावों का ऐलान होने से कुछ दिन पहले 24 फरवरी को मोदी ने मार्च और अप्रैल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया था. अपनी वापसी का भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वह मई के अंतिम रविवार को अपने कार्यक्रम के साथ लौटेंगे. बीजेपी नीत राजग लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है और मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. साल 2014 में सरकार बनाने के बाद अपने पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने अपनी मासिक ‘मन की बात’ के जरिए 53 बार राष्ट्र को संबोधित किया है. जम्मू-कश्मीर: बम बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई इस साल की अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे और एक बात के लिए भी आपका और दुनिया के लोगों का आभार व्यक्त करना है. 21 जून को फिर से एक बार योग दिवस में उमंग के साथ, एक-एक परिवार के तीन-तीन चार-चार पीढ़ियां, एक साथ आ करके योग दिवस को मनाया.