मन की बात: पीएम मोदी बोले- ई सिगरेट बेहद हानिकारक, कोई गलतफहमी नहीं पालें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को नवरात्रि, गरबा, दुर्गापूजा, दशहरा, दीवाली, भैया-दूज, छठ पूजा सहित सभी को आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने लोंगों से अपील करते हुए कहा कि हम वहां खुशियां बांटे जहां अभाव है और ये हमारा स्वभाव भी हो.
ABP News BureauLast Updated: 29 Sep 2019 01:06 PM

बैकग्राउंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. अपने दूसरे कार्यकाल में चौथी बार पीएम मोदी ने 'मन की बात' की कर रहे...More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. अपने दूसरे कार्यकाल में चौथी बार पीएम मोदी ने 'मन की बात' की कर रहे हैं. इस कार्यक्रम की खास बात रही कि पीएम मोदी ने स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर से बात की. इस दौरान मंगेशकर ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्र में सिस्टर मरियम थ्रेसिया की सेवाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''सिस्टर थ्रेसिया ने 50 साल के अपने छोटे से जीवनकाल में मानवता की भलाई के लिए जो काम किए, वो पूरी दुनिया के लिए मिसाल है.''