लोकसभा चुनाव LIVE: पीएम मोदी का NCP पर बड़ा हमला, कहा- कश्मीर के लिए अलग PM की मांग पर क्यों चुप हैं शरद पवार?
Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज एक तरफ कांग्रेस, एनसीपी की महामिलावट के खोखले वादे हैं और दूसरी तरफ एनडीए के बुलंद इरादे हैं. कांग्रेस एनसीपी की सरकार में कभी मुंबई में बम धमाके, कभी पुणे में, कभी ट्रेन में, कई बसों में धमाके होते थे. लेकिन पिछले पांच साल में ये बम धमाके बंद हो गये हैं.
ABP News BureauLast Updated: 12 Apr 2019 01:47 PM
बैकग्राउंड
Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के छह चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जंग छिड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...More
Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के छह चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जंग छिड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे महाराष्ट्र के अहमदनगर के सावेड़ी में लोहार मेला ग्राउंड में रैली करेंगे. उसके बाद दोपहर 1 बजे कर्नाटक के कोप्पल में जबकि शाम 4.30 बजे केरल के कोझिकोड जिले में रैली करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु में चार चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पीलीभीत से प्रत्याशी हेमराज वर्मा के पक्ष में सुबह 11.50 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज कटिहार, खगड़िया और बांका लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने क्योंझर की रैली में कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ओडिशा से गुजरात तक, लोग मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. मोदी फिर से सत्ता में आए तो ओडिशा के क्योंझर में स्टील संयंत्र लगाया जाएगा.