Lok Sabha Election 2019: पूर्ण बहुमत की सरकार फिर आएगी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Lok Sabha Election 2019 LIVE: बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी.
ABP News BureauLast Updated: 17 May 2019 05:25 PM

बैकग्राउंड
Lok Sabha Election: 2019 के लोकसभा चुनाव का समापन होने को है और 19 मई को आखिरी दौर के चुनाव के साथ लोकतंत्र का सबसे बड़े पर्व संपन्न हो जाएगा....More
Lok Sabha Election: 2019 के लोकसभा चुनाव का समापन होने को है और 19 मई को आखिरी दौर के चुनाव के साथ लोकतंत्र का सबसे बड़े पर्व संपन्न हो जाएगा. सत्ताधारी एनडीए और विपक्ष के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम में बंद कर देंगे और इसका नतीजा 23 मई को आएगा. सबकी निगाहें इस चुनाव के नतीजों की ओर हैं और अब जब चुनाव प्रचार खत्म होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं तो बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है.इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं. साफ है कि देश की राजनीति को बदलने वाले इस चुनाव के खत्म होने से पहले आखिरी बार कांग्रेस और बीजेपी अपने तरकश के आखिरी तीरों को छोड़ने वाले हैं.