अब आतंकवादियों को पता है, गलती की तो भारत पाताल से खोजेगा और घर में घुसकर मारेगा: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी दूसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन दाखिल करने के मौके पर पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, प्रकाश सिंह बादल, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे.
ABP News BureauLast Updated: 26 Apr 2019 02:59 PM

बैकग्राउंड
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9.30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक'...More
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9.30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद करीब सुबह 11 बजे कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद पीएम सुबह 11.30 बजे कचहरी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम के नामांकन कार्यक्रम में बीजेपी और एनडीए के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में AIADMK, अपना दल और उत्तर-पूर्व के विकास के प्रति समर्पित संगठन NEDA के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे.इससे एक दिन पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री ने विशाल रोड शो और ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीते पांच साल उनकी सरकार के ईमानदार प्रयासों के थे और अगला पांच साल इसके नतीजों का होगा. उन्होंने कहा, नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देता है.पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया.’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है. मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है. मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी. मोदी ने कहा कि वह दावा नहीं करेंगे कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिये जो कुछ भी सोचा था, उसे बीते पांच साल में पूरा कर चुके हैं. लेकिन विकास की गति और स्थिति सही दिशा में है. उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के पांच साल के काम के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो ‘‘70 साल’’ सत्ता में रहे लेकिन उसका लेखा-जोखा देने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पांच साल में ईमानदारी से प्रयास किए गए और अगला पांच साल इसके परिणामों के बारे में होगा. उन्होंने वाराणसी से फिर से नामांकन दाखिल करने के लिये यहां मौजूद जनसमूह से ‘‘अनुमति’’ ली और कहा कि यह भगवान विश्वनाथ की कृपा है कि उन्हें काशी के लोगों की सेवा का अवसर मिला है.
कांग्रेस राज में आतंकी मौत का खुला खेल खेलते रहे और पाकिस्तान हमारा मजाक बनाता रहा, लेकिन ये नया हिंदुस्तान है. अब आतंकवादियों को पता है कि अगर गलती की तो ये मोदी है. पाताल से भी आतंकियों को भी खोजेगा और घर में घुसकर मारेगा: पीएम