LIVE Updates: सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया, कल राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी
सीबीआई ने पी चिदंबरम को आखिरकार 31 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया. कल दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी लेकिन वो गायब हो गए. इसके बाद आज शाम सवा आठ बजे के आसपास चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी नहीं हैं. हालांकि इसके बाद सीबीआई उनके घर पहुंची और लंबी मशक्क्त के बाद उन्हें हिरासत में लेने में कामयाब हुई.
ABP News BureauLast Updated: 21 Aug 2019 10:55 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम 27 घंटे बाद सामने आए. कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि...More
नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम 27 घंटे बाद सामने आए. कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि वह कानून से ‘भाग’ नहीं रहे हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘झूठे’ हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ जिससे बहुत लोगों को चिंता हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हुई. उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है.‘यह सब झूठ है.’चिदंबरम ने कहा, ‘मैंने अग्रिम जमानत की मांग की. मेरे वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई कि सुनवाई की जाए. मैं पूरी रात वकीलों के साथ काम कर रहा था. आज पूरे दिन भी वकीलों के साथ काम कर रहा था.’उन्होंने कहा, ‘मैं कानून से बच नहीं रहा था, कानूनी बचाव का प्रयास कर रहा था. मैं न्यायालय के आदेश का सम्मान करता हूं. मैं कानून का पालन करूंगा. मैं सिर्फ यही उम्मीद करूंगा कि जांच एजेंसियां भी कानून का सम्मान करेंगी. ’
कल दोपहर 2 बजे पी चिदंबरम को सीबीआई की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. सीबीआई उनकी 14 दिन की रिमांड की मांग करेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई कल बड़े वकीलों को कोर्ट में लाएगी.