LIVE: जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी- नए भारत का संकल्प पूरा करेंगे, सबके योगदान से पूरा हुआ बांध का सपना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन गुजरात में मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का अवलोकन किया.
ABP News BureauLast Updated: 17 Sep 2019 12:47 PM
बैकग्राउंड
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके...More
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर आज अपने गृहनगर गुजरात में हैं. वह गांधीनगर के रायसण इलाके में अपने छोटे भाई पंकज के घर जाकर अपनी मां से मिलेंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे गुजरात में नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है. क़रीब 5000 जगहों पर नर्मदा की आरती होगी. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. यह भी पढ़ें- दिल्ली: BJP युवा मोर्चा ने 'शक्ति दिवस' के रूप में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, 69 किलो लड्डू से बना केक काटा गडकरी की खरी खरी, कहा- टिकट नहीं पाने वाले खेलते हैं जातिकार्ड, सिर्फ आरक्षण से समाज का विकास नहीं होता यौन शोषण के आरोप में घिरे चिन्मयानंद की अचानक तबीयत बिगड़ी, कल पीड़िता ने दर्ज कराया था बयान PM मोदी से मिलने के लिए ममता बनर्जी ने मांगा समय, इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
पीएम मोदी ने कहा है कि आज एक तरफ सरदार सरोवर बांध है, बिजली उत्पादन के यंत्र हैं तो दूसरी तरफ एकता नर्सरी, बटर-फ्लाई गार्डन जैसी इको-टूरिज्म से जुड़ी सुंदर व्यवस्थाएं हैं. इन सबके बीच सरदार पटेल जी की भव्य प्रतिमा हमें आशीर्वाद देती नजर आ रही है.''