जम्मू-कश्मीर में कल बॉर्डर से सटे स्कूल बंद रहेंगे, अमृतसर में आज रात होगी एयर ड्रिल
पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद तनावपूर्ण माहौल चल रहा है. कल भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया और आज भारतीय सीमा में पाकिस्तान का एफ-16 विमान गिराया गया. भारत ने पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त को समन किया है और उन्हें डोजियर सौंपा है.
ABP News BureauLast Updated: 27 Feb 2019 10:33 PM
बैकग्राउंड
जम्मू: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. आज उसने भारतीय सीमा में घुसने की हिमाकत की. पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ...More
जम्मू: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. आज उसने भारतीय सीमा में घुसने की हिमाकत की. पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी जेट ने लौटने के दौरान बम गिराए. इससे तत्काल क्षति या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी जेट बुधवार सुबह नौशेरा और पुंछ सेक्टर में घुसे लेकिन भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया. ध्यान रहे कि भारत सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है. भारतीय वायुसेना ने कल सुबह पाकिस्तान के बालाकोट जाकर जैश ए मोहम्मद के कैंप को तबाह कर दिया था. इस कार्रवाई में कम से कम 300 आतंकी मारे गए थे. भारत ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए किया था. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
अभी-अभी बड़ी खबर आई है. भारत ने इस बात की पुष्टि की है कि इंडियन एयरफोर्स का लापता पायलट पाकिस्तान के पास है. भारत ने कहा है कि हमारा पायलट पाकिस्तान के कब्जे में हैं और उसे सुरक्षित भारत को लौटाया जाए.