निगम बोध घाट पर हुआ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
अरुण जेटली की अंतिम यात्रा: जेटली का निधन कल दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में हुआ था. उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे.
ABP News BureauLast Updated: 25 Aug 2019 04:04 PM
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. जेटली के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय से अब दिल्ली के निगम बोध घाट पर ले...More
नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. जेटली के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय से अब दिल्ली के निगम बोध घाट पर ले जाया जा रहा है. जेटली का अंतिम संस्कार यहां दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा. जेटली के पार्थिव शरीर के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान और तमाम बड़े छोटे नेता जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं. जेटली का निधन कल दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में हुआ था. उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे.यह भी पढ़ें-PICTURES: क्रिकेट की पिच से लेकर वित्त मंत्री की कुर्सी तक ये हैं अरुण जेटली की अनदेखी तस्वीरेंपीएम मोदी ने जेटली को बहरीन में दी श्रद्धांजलि, कहा- आज मेरा दोस्त अरुण चला गयापीएम मोदी को बहरीन में मिला ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ अवॉर्ड, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतेतस्वीरें: BJP ने 1 साल में खो दिए 5 रत्न, पहले अटल, फिर अनंत-पर्रिकर, बाद में सुषमा और अब जेटली ने छोड़ा साथ
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे रोहन जेटली ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी.