कर्नाटक LIVE Updates: हंगामे के बाद 3 बजे तक के लिए सदन स्थगित, सिद्धारमैया ने कहा- हमें तब भी कोई दिक्कत नहीं

कर्नाटक में आए सियासी नाटक का आज अंत हो सकता है. आज कुमारस्वामी विधानसभा में बहुमत परीक्षण साबित करेंगे. राज्य में अभी कांग्रेस-जेडीएस की सरकार है.

ABP News BureauLast Updated: 18 Jul 2019 02:18 PM

बैकग्राउंड

कर्नाटक: कर्नाटक में पिछले कई दिनों से जारी सियासी खेल आज खत्म हो जाएगा. कुमारस्वामी आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण साबित करने उतरेंगे.सुबह ग्यारह बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी....More

कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुरप्पा जब भाषण दे रहे थे, तो कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू रक दिया. सिद्धारमैया ने सदन में कहा कि कांग्रेस अपन व्हिप लागू करे, हमें तब भी कोई दिक्कत नहीं है. उनके भाषण के बाद स्पीकर ने 3 बजे तक लंच के लिए सदन को स्थगित करने का फैसला लिया.