देश का मूड LIVE Updates: 2019 चुनाव में 300 सीटों के साथ फिर सत्ता पर काबिज हो सकता है NDA
एबीपी न्यूज़ ने देश का मूड जानने की कोशिश की है. ये सर्वे देश भर में सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है और 15 हजार 463 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर के आखिर हफ्ते तक किया गया है.
ABP News BureauLast Updated: 30 Nov 2018 05:58 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्लीः 2019 लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई दे रही है और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ इसका आगाज भी होने जा रहा है. देश के 5 राज्यों...More
नई दिल्लीः 2019 लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई दे रही है और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ इसका आगाज भी होने जा रहा है. देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव नवंबर और दिसंबर में होने वाले हैं और काफी हद तक ये चुनाव आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए जनता के मूड को दिखा सकते हैं. अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी के हाथ लग सकती है सत्ता की चाबी और किसको विपक्ष में बैठना पड़ सकता है. आने वाले चुनाव के लिए महागठबंधन की कवायद पूरी होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन बीजेपी का सामना करने के लिए कई पार्टियां साथ आने के लिए तैयार होती दिख रही हैं. ऐसे माहौल में एबीपी न्यूज़ ने देश का मूड जानने की कोशिश की है. ये सर्वे देश भर में सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है और 15 हजार 463 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर के आखिर हफ्ते तक किया गया है.
आने वाले चुनाव के लिए महागठबंधन की कवायद पूरी होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन बीजेपी का सामना करने के लिए कई पार्टियां साथ आने के लिए तैयार होती दिख रही हैं