NGT ने दिल्ली-एनसीआर में खराब होती वायु गुणवत्ता की स्थिति पर संज्ञान लिया
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण ने जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ऑड ईवन लागू किया है. मतलब आज से 15 नवंबर तक सड़कों परआधी गाड़ियां ही चलेंगी.
ABP News BureauLast Updated: 04 Nov 2019 06:26 PM
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण ने जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया...More
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण ने जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ऑड ईवन लागू किया है. मतलब आज से 15 नवंबर तक सड़कों परआधी गाड़ियां ही चलेंगी. सीएम केजरीवाल ने जनता से ऑड-ईवन के नियमों का पालन करने की अपील की है. वहीं,प्रदूषण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से बनाई गई कमिटी ईपीसीए की रिपोर्ट पर विचार करेगा. ऑड-ईवन और प्रदूषण से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया है, ''प्रदूषण कम करने के लिए आज से ऑड-ईवन शुरू हो रहा है. अपने लिए, अपने बच्चों की सेहत के लिए और अपने परिवार की सांसों के लिए ऑड-ईवन का ज़रूर पालन करें. कार शेयर करें. इससे दोस्ती बढ़ेगी, रिश्ते बनेंगे, पेट्रोल बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा.''यह भी पढ़ें-दिल्ली बनी गैस चैंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले- गाजर खाने से मिलेगी प्रदूषण से राहतदिल्ली में आज से ऑड-ईवन: महिलाओं को मिलेगी छूट, नियम तोड़ने पर लगेगा ₹4000 का जुर्मानादिल्ली-NCR में आज भी जहरीली है हवा, प्रदूषण का स्तर 700 के पार, अभी नहीं मिलेगी राहत.महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामे के बीच अमित शाह के मिलेंगे फडणवीस, शिवसेना राज्यपाल से करेगी मुलाकात
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने दिल्ली-एनसीआर में खराब होती वायु गुणवत्ता की स्थिति पर संज्ञान लिया है. एनजीटी ने दिल्ली के मुख्य सचिव, डीसीसी अध्यक्ष, सीबीसीपी के सदस्य सचिव और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिव को सम्मन जारी कर उनसे कल सुबह यानी मंगलवार को साढ़े दस बजे पेश होने को कहा है.