बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के CM के तौर पर ली शपथ, चौथी बार मुख्यमंत्री बने

बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस ने बहिष्कार करने का फैसला किया है. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने ट्वीट कर कहा कि येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री बनना असंवैधानिक है, क्योंकि वह होर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) के दम पर सत्ता में आ रहे हैं.

ABP News BureauLast Updated: 26 Jul 2019 07:06 PM

बैकग्राउंड

लंबी खींचतान के बाद आज बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. आज उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और...More

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उन्हें बेंगलुरू में राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. चौथी बार है जब येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं.

थोड़ी देर में CM पद की शपथ लेंगे बीएस येदियुरप्पा, राजभवन जा रहे हैं. इससे पहले येदियुरप्पा ने बेंगलुरू में मंदिर जाकर दर्शन किए.