Maharashtra, Haryana Opinion Poll: दोनों राज्यों में बन सकती है BJP की सरकार, सत्ता बचाने में होगी कामयाब
Assembly Election Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव का एलान हो गया है. एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर जनता का मूड जाना कि इन चुनावों में कौन सत्ता पर काबिज हो सकता है. हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है यानी मौजूदा सरकार ही दोबारा सत्ता में लौटती दिख रही है.
ABP News BureauLast Updated: 21 Sep 2019 06:56 PM
बैकग्राउंड
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावः महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है....More
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावः महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. ये चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने आज एलान किया है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और दीवाली से पहले-पहले 24 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ-साथ 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 64 विधानसभा सीटों पर भी 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे. इस समय बड़े सवाल ये हैं कि कश्मीर में 370 हटाने का असर क्या इन चुनावी राज्यों में दिखेगा? देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी मुद्दा बन पाएगी? क्या राम मंदिर की हवा बहेगी और लोग उसके नाम पर वोट करेंगे? क्या बीजेपी इन राज्यों में अपनी सत्ता को जारी रख पाएगी क्योंकि महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही जगहों पर बीजेपी की सरकार है? चुनाव से पहले अपने ओपिनियन पोल में आपका चैनल एबीपी न्यूज़ इन सारे सवालों का जवाब लेकर आने वाला है. एबीपी न्यूज के लिए C VOTER ने इन दोनों राज्यों में वोटरों का मूड जाना है. इस ओपिनियन पोल में हरियाणा के 3793 और महाराष्ट्र के 4855 लोगों की राय ली गई है. दोनों राज्यों में ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच किया गया है.