Andhra Pradesh Election Results 2019 LIVE: तेलुगु देशम पार्टी और वाईएसआर के बीच TDP को इस बार उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Andhra Pradesh Election Results Live: आंध्र प्रदेश में दो बड़ी पार्टियां में जिसमें तेलुगु देशम पार्टी और वाईएसआर शामिल है. एग्जिट पोल के दौरान ये पता चला कि सत्तासीन तेलुगु देशम पार्टी यानी की टीडीपी को भारी नुकसान हो सकता है.
ABP News BureauLast Updated: 23 May 2019 07:16 AM

बैकग्राउंड
देश में एक महीने से ज्यादा समय तक चले लोकसभा चुनाव का आज सबसे बड़ा दिन है. चुनाव को सात चरणों में संपन्न किया गया जहां आज मतगणना की शुरूआत...More
देश में एक महीने से ज्यादा समय तक चले लोकसभा चुनाव का आज सबसे बड़ा दिन है. चुनाव को सात चरणों में संपन्न किया गया जहां आज मतगणना की शुरूआत बस ही कुछ ही समय में होने वाली है. 17वीं लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुए. देशभर में काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इस दौरान दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश में एबीपी न्यूज और नीलसन ने एग्जिट पोल के जरिए जानने की कोशिश की थी कि नतीजों का रूख क्या रहेगा.आंध्र प्रदेश में दो बड़ी पार्टियां में जिसमें तेलुगु देशम पार्टी और वाईएसआर शामिल है. एग्जिट पोल के दौरान ये पता चला कि सत्तासीन तेलुगु देशम पार्टी यानी की टीडीपी को भारी नुकसान हो सकता है.एबीपी न्यूज- नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में टीडीपी को 5 और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 20 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस और बीजेपी को लेकर ये कहा गया है कि यहां पार्टी खाता भी नहीं खोल पाएगी. बता दें कि प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 का आज नतीजे आनेवाले हैं. यहां सात चरणों के चुनाव को देखते हुए बस कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है.