शिखर सम्मेलन झारखंड: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी बोले- हम हाशिए पर नहीं, जनता के बीच हैं
'शिखर सम्मेलन झारखंड' में झारखंड की राजनीति के बड़े चेहरे सीएम रघुवर दास, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, जयंत सिन्हा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के गौरव वल्लभ भी शामिल हो रहे हैं.
ABP News BureauLast Updated: 10 Sep 2019 03:42 PM
बैकग्राउंड
रांची: मोदी सरकार-2 के बाद देश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं. विधानसभा चुनावों के एलान से ठीक पहले चुनावी राज्य झारखंड पर विशेष चर्चा के लिए एबीपी न्यूज...More
रांची: मोदी सरकार-2 के बाद देश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं. विधानसभा चुनावों के एलान से ठीक पहले चुनावी राज्य झारखंड पर विशेष चर्चा के लिए एबीपी न्यूज अपना खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' लेकर आया है. इस कार्यक्रम में झारखंड की राजनीति के बड़े चेहरे सीएम रघुवर दास और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और जयंत सिन्हा शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के गौरव वल्लभ आमने-सामने होंगे. इसके साथ ही झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह का जेएमएम के सुप्रियो भट्टाचार्य से सामना होगा. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.यह भी पढ़ें-आर्थिक मंदी: मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार?UNHRC की बैठक: आज आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाबSIT ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामले फिर खोले, बढ़ सकती हैं कमलनाथ की मुश्किलेंकश्मीर मामले पर बोले ट्रंप-भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में आई कमी, दोनों देश चाहें तो मदद को तैयार
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि 2014 में बीजेपी ने जेवीएम को खत्म करने की कोशिश की थी. उसने हमारे 6 विधायक तोड़ लिए थे. केंद्र में बीजेपी को धार्मिक ध्रुवीकरण का फायदा मिला. हमारा देश गलत रास्ते पर बढ़ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने अच्छी सरकार चलाई.