ABP-NIELSEN BIHAR Survey: NDA जीतेगा राज्य में 34 सीटें, UPA को मिल सकती है 6 सीटों पर जीत

ABP-NIELSEN Survey: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 9 दिन का वक्त रह गया है. 11 अप्रैल को पहले दौर की वोटिंग होगी. इस चुनाव के लिए एबीपी न्यूज़ रोज देश का मूड दर्शकों को बता रहा है. बिहार की हर सीट के सर्वे को आपके सामने रखा गया. नीलसन ने ये सर्वे 17 से 26 मार्च के बीच किया है. सर्वे में बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 10 हजार 212 लोगों से बात की गई है. बिहार के सर्वे में 40 सीटों में से 34 सीटों पर एनडीए जीतता दिख रहा है और यूपीए को 6 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है.

ABP News BureauLast Updated: 02 Apr 2019 08:53 PM

बैकग्राउंड

Lok Sabha Elections 2019: चुनावी घमासान के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं की देशभर में रैलियां हैं. पीएम मोदी ओडिशा में कालाहांडी और बिहार के जमुई...More


अब तक का सर्वे देखें तो 14 राज्यों का सर्वे सामने आ चुका है जिसमें 294 सीटों का हाल जाना जा चुका है. अब तक के सर्वे के मुताबिक इन चुनावों में 294 सीटों में से एनडीए 187 सीटों पर और कांग्रेस+ 67 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है. इसके अलावा 40 सीटों पर अन्य जीत हासिल कर सकते हैं. इसके साथ 2014 के आंकड़े देखें तो बीजेपी ने इन 294 सीटों में से 201 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस+ 41 सीटों पर जीते थे. अन्य के खाते में 27 सीटें आई थीं. इस तरह फायदा नुकसान देखें तो एनडीए को 2014 के मुकाबले इन 294 सीटों में 14 सीटों का नुकसान हो रहा है और कांग्रेस+ को 41 सीटों का फायदा हो रहा है. अन्य को 27 सीटों का नुकसान हो रहा है. 2014 के आंकड़े देखें तो एनडीए ने इन 294 सीटों में से 201 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस+ 41 सीटों पर जीते थे. अन्य के खाते में 27 सीटें आई थीं. इस तरह फायदा नुकसान देखें तो एनडीए को 2014 के मुकाबले इन 294 सीटों में 14 सीटों का नुकसान हो रहा है और कांग्रेस+ को 41 सीटों का फायदा हो रहा है. अन्य को 27 सीटों का नुकसान हो रहा है.