आज का राशिफल, 5 जून मंगलवार: जानिए किस राशि वालों को मिल सकता है धन, किसे हो सकती है परेशानी
आज (5 जून) का राशिफल में जानें मेष राशि वालों की कैसे हो सकती है प्रतिष्ठा की हानि? वृषभ राशि वालों के भाग्य का हाल? मिथुन राशि वालों को कैसे होगा नुकसान? सिंह राशि वालों से कौन होगा नाराज? कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों का हाल? वृश्चिक राशि वाले क्या करें उपाय? मकर राशि वालों को कौन मुसीबत में फंसाएगा? मीन राशि वालों के ससुराल का हाल? अन्य सभी राशियों से भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपका राशि क्या कहता है-
मीन राशि (Pisces Horoscope)- छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों का ख्याल रखें. वाद-विवाद से बचें. वाहन चलाने से बचें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- सेहत का ध्यान रखें. ठंडी चीजों से परहेज करें. माताजी की मदद से आगे बढ़ेंगे. धन का ख्याल रखें. दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- शाम के बाद सुख मिलेगा. दोस्तों की मदद मिलेगी. अचानक बढ़िया सोच आ सकती है. क्रोध से बचें. ऊं रुद्राय नम: का जप करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. भाग्य साथ है. बुजुर्गों के साथ रहें. संभलकर बोलें. हल्दी और चावल का दान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- गले और दांतों का ख्याल रखें. असंतुलित बोलने से नुकसान हो सकता है. प्रतिष्ठा का ख्याल रखें. मसालों का दान करें. किसी भूखे को भोजन कराएं.
तुला राशि (Libra Horoscope)- जल्दबाजी में फैसला ना लें. धन संबंधी फैसले सोच समझकर लें. किसी की निंदा ना करें. मन को शांत रखें. हल्दी का दान करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- भाग्य ठीक है. कठिन काम को पूरा करने की कोशिश करें. अचानक खुशखबरी मिल सकती है. रिश्तों का ख्याल रखें. पेट का ख्याल रखें. संभलकर बोलें. सूर्य को जल दें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- दिन अच्छा है. आगे बढ़ने का समय है. माताजी से संबंध बेहतर रखें. कच्ची सब्जी का दान करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- बिजली के साथ संभलकर काम करें. वाहन चलाने से बचें. सेहत का विशेष ध्यान रखें. दही का दान करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- धन के लिए दिन खास नहीं है. सेहत का ख्याल रखें. दोस्ती के लिए सही समय है. शत्रु परेशान कर सकते हैं. इंफेक्शन से बचें. सब्जी का दान करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- भाग्य साथ है. आगे बढ़ने का समय है. माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें. चावल का दान करें.
मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन अच्छा है. शाम के बाद का समय बेहतर है. सेहत का ख्याल रखें. छोटे भाई-बहनों से संबंध बेहतर रखें. सूर्य को जल दें.