✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

आज का राशिफल, 04 अप्रैल बुधवार: इस राशि वाले लोग आज भूलकर भी ना जोड़ें रिश्ता

एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क   |  04 Apr 2018 07:55 AM (IST)
आज का राशिफल, 04 अप्रैल बुधवार: इस राशि वाले लोग आज भूलकर भी ना जोड़ें रिश्ता
1

वृश्चिक (Scorpio) राशि- आज आपका समय ठीक है. लेकिन धन के मामले में दिन कमजोर है. आज आप धन के लेनदेन से बचें और अपना वाहन किसी को ना दें. धन लाभ के लिए ऊं अं अंगारकाय नम: मंत्र का जप करें.

2

वृष (Taurus) राशि- आज रिश्ता जोड़ने के लिए दिन खास नहीं है. आज रिश्ता जोड़ेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. ना ही आज आप दोस्त या पार्टनर की बात पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. कोई आपको ठग सकता है, सावधान रहें. ठगी से बचने के लिए ऊं श्रां श्रीं स: चंद्रमसे नम: मंत्र का जप करें.

3

तुला (Libra) राशि- आज आपको धन की कमी से परेशानी हो सकती है. साथ ही सीनियर्स की तरफ से भी परेशानी हो सकती है. ऐसे में आप सोच-समझकर बोलें. धन की कमी से बचने के लिए सफेद रंग का धागा दाहिनी कलाई में बांधें.

4

सिंह (Leo) राशि- आज आपका समय ठीक है. आज आपकी मेहनत से लाभ होगा. आज आप माताजी की सेहत का ख्याल रखें. दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और गायत्री का यज्ञ करें.

5

मिथुन (Gemini) राशि- आज शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन आप वाद-विवाद से बचें. शत्रुओं की हर चाल को नाकाम करने के लिए सूर्य को चावल, चीनी, रोली डालकर जल दें.

6

मेष (Aries) राशि- आज आपका भाग्यपक्ष कमजोर है. ऐसे में आप जल और बिजली से सावधान रहें. भाग्य पक्ष को मजबूत बनाने के लिए मूंग की दाल का दान करें.

7

मीन (Pisces) राशि- आज सेहत के लिए दिन खास नहीं है. आज आप ठंडी चीजों से परहेज करें. सेहतमंद रहने के लिए खट्टी चीज खाने से बचें और गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें.

8

मकर (Capricorn) राशि- आज आपका समय अच्छा है. आपको कीड़ों और पशुओं से परेशानी हो सकती है. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए मिश्री और लौंग घर के लोगों को खिलाएं.

9

कुंभ (Aquarius) राशि- आज समय चेतावनी लेकर आ रहा है. आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें. किसी की निंदा ना करें. सोच-समझकर बात करें और जीवन की कठिनाईयों से बचने के लिए पके हुए भोजन का दान करें.

10

कर्क (Cancer) राशि- आज दिनभर आपको आलस रहेगा. प्रतिष्ठा के लिए भी आपका दिन कमजोर है. आज आप सोच-समझकर बोलें. प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिए दूध का दान कर दें.

11

कन्या (Virgo) राशि- आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. आज आपका दिन अच्छा है लेकिन फिर भी सोच-समझकर फैसला लें. यात्रा को सफल करने के लिए दूध का दान करें.

12

आज का राशिफल में गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं किस राशि वाले के जीवन में आज बदलाव होगा और कौन सी राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी. आज ये भी जानिए कि किन राशि वाले लोगों के लिए नया रिश्ता जोड़ना हो सकता है नुकसानदायक. साथ ही जानिए जीवन की कठिनाईयों को दूर करने वाले उपायों के बारे में.

13

धनु (Sagittarius) राशि- आज दिन आपको थोड़ा परेशान करेगा. आज आपको अकांउट और गणित में परेशानी हो सकती है. आज आप भोजन ध्यान से करें. आज आप वाहन चलाने से बचें. दिन को सामान्य बनाने के लिए ऊं रुद्राय नम: मंत्र का जप करें और शिवलिंग का 11 बार अभिषेक करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • राशिफल
  • ऐस्ट्रो
  • आज का राशिफल, 04 अप्रैल बुधवार: इस राशि वाले लोग आज भूलकर भी ना जोड़ें रिश्ता
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.