ग्रेटर नोएडः अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले डिबाई के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित एक बार फिर विवादों में है .उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है .

पूर्व विधायक ने कोरोना काल में दादरी के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ एकत्रित कर केक काटकर जन्मदिन मनाया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.  गुड्डू पण्डित सहित  15 -20 समर्थकों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने  लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से विधायक और उनके समर्थक लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं  साथ ही किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगा रखा है और बीच हाईवे पर गाड़ी रोककर उसके बोनट पर रखकर केक काट रहे हैं.

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए दादरी पुलिस ने गुड्डू पंडित के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 207 के तहत दादरी कोतवाली में मामला दर्ज किया है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक शख्स की पिटाई, मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद