ग्रेटर नोएडाः  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के पैरा माउंट सोसाइटी में दंपत्ति से मारपीट का मामला सामने आया है. तेज़ गाड़ी चलाने के लिए बोलने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट कर दी. ये पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक लगातर एक व्यक्ति को पीट रहे हैं. दोनों ही लोग सोसाइटी के रहने वाले हैं. पिटाई के दौरान पुलिस की गाड़ी भी मौके पर खड़ी है लेकिन कोई पुलिसकर्मी बचाने नहीं आया. मीडिया में तूल पकड़ने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

सीसीटीवी तस्वीरों में देखा जा सकता है किस तरह एक व्यक्ति को पीटा जा रहा है. पीटते पीटते उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए है और गेट के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी है. लेकिन कोई भी पुलिस वाला उस को नहीं बचा रहा है. जब दूसरी गाड़ी आती है तब वो लोग भागते है.

दरअसल कल रात 9.30 बजे पैरामाउंट सोसाइटी में वाहन को तेज गति मे चलाने की बात पर आकाश ने अपने  साथी रोहित के साथ मिलकर सोसाइटी में अपने परिवार के साथ वॉक कर रहे भूपेन्द्र उपाध्याय और कपिल शर्मा के साथ कहासुनी व मारपीट की. ये मामला इतना बढ़ गया कि आकाश व रोहित ने भूपेंद्र को बुरी तरह पीटा.

फिलहाल पीड़ित भूपेन्द्र उपाध्याय की तहरीर के आधार पर मामला रजिस्टर किया गया है. अभियुक्त आकाश और रोहित को गिरफ्तार कर धारा 151सीआरपीसी में चालान किया गया है.

झूठे प्यार में फंसाकर शादी करने वाला निकला दो बच्चों का बाप, पैसे और ज्वेलरी लेकर परिवार हुआ रफूचक्कर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज