Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध अब प्रथम विश्व युद्ध की अवधि से भी लंबा खिंचकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. मानव इतिहास के सबसे घातक संघर्षों में से एक प्रथम विश्व युद्ध कुल 1568 दिनों तक चला था. यह 28 जुलाई 1914 को शुरू हुआ और 11 नवंबर 1918 को समाप्त हुआ. जून 2026 तक रूस यूक्रेन युद्ध 1568 दिनों से ज्यादा समय तक चल चुका था और इसके खत्म होने का कोई भी साफ संकेत नहीं है. 

Continues below advertisement

प्रथम विश्व युद्ध 

प्रथम विश्व युद्ध प्रमुख वैश्विक ताकतों के बीच लड़ा गया था और यह 4 साल 3 महीने और 14 दिनों तक चला. इस संघर्ष के परिणाम में कई शक्तिशाली साम्राज्यों का पतन हुआ. इनमें ओटोमन, रूसी, जर्मन और ऑस्ट्रो हंगेरियन साम्राज्य शामिल थे. यह युद्ध बड़े पैमाने पर खंदक युद्ध, भारी तोपखाने की लड़ाई और टैंकों व रासायनिक हथियारों के पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए याद किया जाता है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ेंः 1 टन गन्ने से कितना एथेनॉल बनाया जा सकता है, इससे कितना ईंधन तैयार होगा?

रूस यूक्रेन युद्ध 

रूस यूक्रेन युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था. रूस ने यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया. शुरुआत में रूसी नेतृत्व को तेजी से जीत की उम्मीद थी और उन्हें लगा था कि वह कम समय में कीव पर कंट्रोल कर लेंगे .‌ हालांकि यूक्रेन की रक्षात्मक तैयारी और अंतरराष्ट्रीय समर्थन ने इस संघर्ष को आधुनिक युग के सबसे लंबे समय तक चलने वाले युद्ध में से एक में बदल दिया. जून 2026 तक यह संघर्ष 1568 दिनों के आंकड़े को पार कर गया. 

आधुनिक तकनीक और खंदक युद्ध का मेल 

हालांकि यह संघर्ष 21वीं सदी में हो रहा है लेकिन कई युद्ध क्षेत्र प्रथम विश्व युद्ध के दौरान देखे गए खंदक युद्ध जैसे ही हैं. साथ ही इस युद्ध में आधुनिक सैन्य तकनीकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल देखा गया है. इनमें ड्रोन, साइबर युद्ध क्षमता और सटीक निर्देशित मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. 

संघर्ष का वैश्विक प्रभाव 

रूस यूक्रेन युद्ध का असर युद्ध क्षेत्र से कहीं आगे तक फैला है. इस संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ावा दिया है, खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया है और रूस के साथ-साथ नाटो देशों के बीच भू राजनीतिक तनाव को बढ़ाया है. कई जानकार रूस और पश्चिम के बीच मौजूदा टकराव की तुलना कोल्ड वॉर के माहौल से करते हैं.

यह भी पढ़ेंः क्या वेनेजुएला की तरह ईरान पर कब्जा कर सकते हैं ट्रंप, जानें कितना मजबूत है सुप्रीम लीडर का सिक्योरिटी सिस्टम?