अमेरिका के हजारों शहर 75 साल बाद विरान होने वाले हैं. जो भूतिया कस्बे की तरह नजर आएंगे. ये खुलासा हाल ही में हुई एक स्टडी में हुआ है. स्टडी के अनुसार ऐसा होगा लगातार होते जलवायु परिवर्तन और आबादी कम होनेे केे चलते. इन शहरों में आने वाली सदी में कुछ नजर आएगा तो सिर्फ सड़कें, खभें और इमारतें. यहां इंसान दूर-दूर तक नहीं दिखेंगे.
कहां जाएंगे इंसान?हाल ही में सामने आई स्टडी में ये खुलासा हुआ है कि इस सदी के अंत तक 30 हजार अमेरिकी शहर लगभग आधे खाली हो चुके होंगे. इन शहरों में 12 से 13 फीसदी की गिरवट देखी जाएगी. यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि उस वक्त इंसान पैदा होना ही बंद हो जाएंगे तो बता दें ऐसा नहीं है. उस समय भी इन शहरों में इंसान तो पैदा होंगे लेकिन ज्यादातर लोग बेहतर मौसम वाली जगहों पर चले जाएंगे. जहां उन्हें रोजगार, बेहतर खाना और अच्छा मौसम मिलेगा.
अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असरदरअसल लगातार होतेे जलवायुु परिवर्तन का असर कुछ ही समय में अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा, क्योंकि जिस तरह से लगातार जलवायु परिवर्तन हो रहा है ऐसे में कई प्राकृतिक आपदाएं सामने आएंगी. जिनका असर फसलों की पैदावार और अन्य रोजगारों पर देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी परेशानी यातायात की होगी क्योेंंकि जलवायु परिवर्तन के चलतेे कहीं बहुत गर्मी देखने को मिलने वाली है तो कहीं बहुत ज्यादा ठंड, वहीं कहीं बाढ़ का खतरा बड़ जाएगा तो कहीं चक्रवाती तूफान और बर्फबारी जैसे हालात देखने को मिलेंगे. ऐसे में फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा और लोगों को खाने पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
43 प्रतिशत अमेरिकी शहरों में अपने लोग नहींइस स्टडी में ये भी बताया गया है कि 43 प्रतिशत अमेरिकी शहरों से अपनेे लोग जा रहे हैं. वहीं लगातार होते जलवायु परिवर्तन से ये बढ़कर 64 प्रतिशत हो जाएगा. सबसे बुरे हालात अमेरिका के उत्तर-पूर्व और मध्य-पश्चिम इलाकों में होंगे.
यह भी पढ़ें: 25 प्रतिशत 14 से 18 साल केे बच्चे नहीं पढ़ पा रहे दूसरी की कक्षा की किताब, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
