✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

एक परमाणु बम फटने पर कितनी गर्मी पैदा होती है, कैसे होती है तबाही की शुरुआत?

कविता गाडरी   |  04 Feb 2026 03:45 PM (IST)

परमाणु बम फटने के कुछ ही सेकंड में एक विशाल आग का गोला यानी फायरबॉल बनता है. इसका तापमान लाखों से लेकर कई मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं इतनी गर्मी में हर चीज जलकर राख हो जाती है.

एक परमाणु बम फटने पर कितनी गर्मी पैदा होती है, कैसे होती है तबाही की शुरुआत?

न्यूक्लियर बम विस्फोट

दुनिया के नौ देशों के पास इस वक्त करीब 15000 परमाणु हथियार मौजूद हैं. यह संख्या इतनी ज्यादा है कि पूरी पृथ्वी से इंसानों को कई बार खत्म किया जा सकता है. परमाणु बम का असर सिर्फ धमाके तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि इसकी गर्मी, सदमे की लहर और रेडिएशन मिलकर कुछ ही सेकंड में तबाही शुरू कर देते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि आखिर परमाणु बम फटते ही क्या होता है और इसकी गर्मी कितनी खतरनाक होती है. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि एक परमाणु बम फटने पर कितनी गर्मी पैदा होती है और तबाही की शुरुआत कैसे होती है. विस्फोट के साथ ही उठती है आग की गेंद परमाणु बम फटने के कुछ ही सेकंड में एक विशाल आग का गोला यानी फायरबॉल बनता है. इसका तापमान लाखों से लेकर कई मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं इतनी भीषण गर्मी में विस्फोट के बहुत करीब मौजूद हर चीज पल भर में जलकर राख हो जाती है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस गर्मी से मानव शरीर तक वाष्पीकृत हो सकता है. इसके अलावा विस्फोट के समय एक तेज चमक दिखाई देती है, जो बिजली की कौंध से भी कई गुना ज्यादा तेज होती है. यह रोशनी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है और कई लोग अस्थायी या स्थायी रूप से अंधे हो सकते हैं. इसके तुरंत बाद निकलने वाली थर्मल रेडिएशन आसपास के बड़े इलाकों में आग लगा देती है. कपड़े, लकड़ी, पेड़ और इमारतें तक जल उठती है जिससे आग का तूफान यानी फायरस्ट्राॅम बन जाता है. सदमे की लहर खत्म कर देती है शहर परमाणु बम फटने के बाद गर्मी और रोशनी होने के बाद सबसे खतरनाक शॉक वेव यानी सदमे की लहर होती है. यह लहर सैकड़ों किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फैलती है. वहीं विस्फोट के आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आकर तुरंत मारे जा सकते हैं. दूर मौजूद लोगों के फेफड़ों को नुकसान, कान के पर्दे फटना, और अंदरूनी ब्लीडिंग जैसी गंभीर चोटें लग सकती है. इमारतें ढह जाती है और उड़ता हुआ मलबा लोगों की जान ले लेता है. इसके अलावा कई मामलों में भूमिगत बंकर या शेल्टर भी लोगों को नहीं बचा पाते हैं. आग और धूएं के कारण ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस दम घोंट देती है. ऐसे में जो लोग शुरुआती विस्फोट से बच भी जाते हैं, उनकी जान बाद में जा सकती है. पूरी दुनिया पर पढ़ सकता है असर परमाणु बम विस्फोट के बाद आयनकारी रेडिएशन फैलता है, जो तुरंत और लंबे समय दोनों में नुकसान करता है. इसके संपर्क में आए लोग बीमार पड़ सकते हैं या उनकी मौत हो सकती है. वहीं लंबे समय में कैंसर और जेनेटिक नुकसान का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. रेडियोएक्टिव फॉलोआउट पर्यावरण को भी दूषित कर देता है. इसके अलावा विशेषज्ञों के अनुसार अगर परमाणु हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ तो इसका असर सिर्फ एक शहर या देश तक सीमित नहीं रहेगा, इससे वैश्विक जलवायु बिगड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो क्या मान्य होगा इंश्योरेंस, जानें किसे मिलेगा इसका पैसा? 

Published at: 04 Feb 2026 03:45 PM (IST)
Tags:nuclear bombnuclear explosionnuclear bomb temperature
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • एक परमाणु बम फटने पर कितनी गर्मी पैदा होती है, कैसे होती है तबाही की शुरुआत?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.