✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

6 दिन तक ना ले सांस और 1 साल तक ना खाए खाना फिर भी जिंदा रह सकता है ये जीव, जानिए ऐसा क्यों

एबीपी लाइव   |  कविता गाद्री  |  17 Feb 2026 08:37 PM (IST)

कई रिपोर्ट के अनुसार बिच्छू एक ऐसा जीव है जो करीब 6 दिनों तक बिना सांस लिए जीवित रह सकता है. इसके पीछे इसकी खास श्वसन प्रक्रिया होती है, जिसे बुक लंग्स कहा जाता है.

6 दिन तक ना ले सांस और 1 साल तक ना खाए खाना फिर भी जिंदा रह सकता है ये जीव, जानिए ऐसा क्यों

बिच्छू 6 दिन सांस रोकने वाला जीव

दुनिया भर में ऐसे कई जीव-जंतु पाए जाते हैं, जिनकी खासियत इंसानों को हैरान कर देती है. वहीं आमतौर पर बिना सांस लिए कुछ मिनट भी जिंदा रह पाना इंसान के लिए नामुमकिन है, लेकिन प्रकृति ने कुछ जीवों को ऐसी क्षमता दी है जो हमारी कल्पना से परे हैं. इन्हीं में एक ऐसा जीव भी शामिल है जो न सिर्फ जहरीला होता है, सहनशक्ति के लिए भी जाना जाता है. यह जीव 6 दिन तक सांस ना ले और 1 साल तक खाना ना खाए फिर भी जिंदा रह सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सा ऐसा जीव है जो 6 दिन तक सांस ना और 1 साल तक खाना ना खाए फिर भी जिंदा रह सकता है. 6 दिन तक सांस रोक सकता है यह जीव कई रिपोर्ट के अनुसार बिच्छू एक ऐसा जीव है जो करीब 6 दिनों तक बिना सांस लिए जीवित रह सकता है. इसके पीछे इसकी खास श्वसन प्रक्रिया होती है, जिसे बुक लंग्स कहा जाता है. बिच्छू के फेफड़े किताब के पन्नों की तरह मुड़े हुए प्लेटनुमा ढांचे से बने होते हैं. इनकी बनावट ऐसी होती है कि इनमें हवा संग्रहित रह सकती है. यही वजह है कि जब बिच्छू को कुछ समय तक ऑक्सीजन नहीं मिलती है, तब भी वह पहले से शरीर में मौजूद हवा के सहारे जिंदा रह सकता है. 1 साल बिना खाएं भी जिंदा रह सकता है बिच्छू बिच्छू की ताकत सिर्फ सांस रोकने तक सीमित नहीं है, यह पूरे 1 साल तक बिना खाना खाएं भी जीवित रह सकता है. इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है और यह रेगिस्तान, जंगल या पथरीले इलाकों में भी खुद को ढाल सकता है. इसके शरीर की बनावट और धीमा मेटाबॉलिज्म इसे लंबे समय तक बिना भोजन के जीवित रहने में मदद करते हैं. इसके अलावा बिच्छू की एक और विशेषता यह है कि अल्ट्रावायलेट लाइट के संपर्क में आने से इसका शरीर चमकने लगता है. यही कारण है कि वैज्ञानिक अक्सर रात में यूवी लाइट की मदद से इन्हें आसानी से खोज लेते हैं. इंडियन रेड स्कॉर्पियन होता है सबसे जहरीला भारत में पाया जाने वाला इंडियन रेड स्कॉर्पियन दुनिया के सबसे खतरनाक बिच्छू में गिना जाता है. इसका डंक बहुत जहरीला होता है. यह भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी पाया जाता है. गंभीर मामलों में इसके जहर का असर जानलेवा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Bangladesh Prime Minister: क्या कोई हिंदू भी बन सकता है बांग्लादेश का प्रधानमंत्री, कैसा है वहां का संविधान?

Published at: 17 Feb 2026 08:37 PM (IST)
Tags:scorpion without breathingno oxygen animalbook lungs structure
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • 6 दिन तक ना ले सांस और 1 साल तक ना खाए खाना फिर भी जिंदा रह सकता है ये जीव, जानिए ऐसा क्यों
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.