Dhruv Rathee Income: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार कर दिया है. ध्रुव राठी ने कहा कि वह व्यक्तिगत क्षमता से ही विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और उनका कॉकरोच जनता पार्टी से कोई भी संबंध नहीं है. उन्होंने 10 अक्टूबर 2026 को भाग लेने के अपने इरादे की घोषणा की थी और बाद में पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम में उनके घर पर हिरासत में ले लिया. हालांकि कुछ देर बाद ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया. इसी बीच लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर ध्रुव राठी एक यूट्यूब वीडियो से कितना कमा लेते हैं? आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

Continues below advertisement

एक वीडियो से अनुमानित कमाई 

वैसे तो ध्रुव राठी एक वीडियो से कितना कमाते हैं इसका कोई सटीक या फिर आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. लेकिन एक आम गणना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. ध्रुव राठी की लंबी वीडियो को लगभग 5 मिलियन से 20 मिलियन व्यूज  मिल जाते हैं. यूट्यूब विज्ञापन इनकम आंशिक रूप से प्रति मील रेवेन्यू पर निर्भर करती है. यह हर 1000 व्यू के लिए कमाई का एक अमाउंट तय करती है. शैक्षिक, राजनीतिक और सूचनात्मक वीडियो के लिए प्रति मील रेवेन्यू ₹30 और ₹60 के बीच होता है. 

Continues below advertisement

5 मिलियन व्यूज पर यह सीमा ऐडसेंस रेवेन्यू में लगभग ₹1.5 लाख से ₹3 लाख का अमाउंट रखती है. 20 मिलियन व्यूज पर अनुमान लगभग 6 लाख से 12 लाख तक बढ़ जाता है. ये सभी अमाउंट यूट्यूब विज्ञापन के बारे में है. 

अगर स्पॉन्सरशिप की बात करें तो यह गणना काफी हद तक बदल सकती है. अगर किसी वीडियो में ब्रांड प्रमोशन या फिर पेड़ पार्टनरशिप शामिल होती है तो दिए गए अनुमान के मुताबिक कुल कमाई ₹10 लाख से ₹30 लाख या फिर उससे भी ज्यादा पहुंच सकती है. 

अनुमानित मासिक इनकम और नेट वर्थ 

अपने मुख्य चैनल पर व्लॉग चैनल और शॉर्ट्स में ध्रुव राठी की मासिक यूट्यूब ऐडसेंस कमाई ₹40 लाख से ₹60 लाख होने का अनुमान है. जब स्पॉन्सरशिप, ब्रांड एंडोर्समेंट, पेड कोर्स और बिजनेस वेंचर को शामिल किया जाता है तो उनकी मासिक इनकम ₹1 करोड़ से ₹1.5 करोड़ होने का अनुमान है. ये आंकड़े आधिकारिक खुलासे नहीं हैं और इन्हें रिपोर्ट किए गए अनुमान के रूप में ही समझ जाना चाहिए.

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया डेटा के मुताबिक ध्रुव राठी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 58 करोड़ है. नेट वर्थ मासिक कमाई से अलग है. यह किसी खास वीडियो या फिर महीने से कमाए गए पैसे के बजाय कुल संपत्ति को बताती है. 

ध्रुव राठी पैसे कहां-कहां से कमाते हैं? 

यूट्यूब ऐडसेंस कमाई का एक बड़ा जरिया है. राठी तीन चैनल चलाते हैं.  एक उनका मेन चैनल, एक व्लॉग चैनल और एक शॉर्ट्स चैनल. ये सभी मिलकर हर महीने लाखों व्यूज कमाते हैं. वीडियो के आसपास दिखाए जाने वाले विज्ञापन, रेट के आधार पर इनकम पैदा कर सकते हैं. 

इसी के साथ ब्रांड स्पॉन्सरशिप भी एक और जरिया देती है. कंपनियां वीडियो में उत्पादों, एप्लीकेशन को दिखाने या फिर बढ़ावा देने के लिए क्रिएटर को भुगतान कर सकती है. ऑनलाइन कोर्स भी बिजनेस मॉडल में योगदान करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब ब्लूप्रिंट और चैटजीपीटी मास्टर क्लास जैसे पेड कोर्स एक अच्छी खासी इनकम देता है. ध्रुव राठी को एआई फिएस्टा के संस्थापक के रूप में भी बताया गया है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है जो एक और कमाई का जरिया है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय? अनुमान का क्या मतलब है?

मौजूद आंकड़े इस बात को बताते हैं कि एक मशहूर वीडियो विज्ञापन से कई लाख रुपये कमा सकता है. इसी के साथ स्पॉन्सरशिप से राशि में बढ़ोतरी भी हो सकती है. यूट्यूब की कमाई व्यू काउंट, एक अनुमानित आरपीएम और रिपोर्ट की गई व्यावसायिक गतिविधियों पर निर्भर होती है. लेकिन इससे ध्रुव राठी की असली इनकम के स्केल तक नहीं पहुंचा जा सकता.

यह भी पढ़ें: भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?