Tiger vs Dog Fight: जब जंगल के दो बेहद आक्रामक और शक्तिशाली जीवों की आपस में तुलना की जाती है, तो अक्सर यह सवाल मन में आता है कि क्या इसांनों के सबसे वफादार माने जाने वाले और दुनिया के सबसे खूंखार कुत्ते किसी भूखे बाघ का मुकाबला कर सकते हैं. घरेलू शिकार या शिकारी नस्ल के सबसे मजबूत कुत्तों और जंगल के सबसे बड़े शिकारी माने जाने वाले टाइगर के बीच की शारीरिक क्षमता को समझना बेहद दिलचस्प है. जीव वैज्ञानिकों और वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जब हम दोनों जानवरों के वजन, जबड़े की बनावट और हमला करने के प्राकृतिक तरीकों से विश्लेषण करते हैं, तो इनके बीच का अंतर बिल्कुल साफ नजर आने लगता है.

Continues below advertisement

ताकत और वजन का बड़ा अंतर

दोनों जानवरों के शारीरिक गठन, वजन और ताकत में जमीन-आसमान का अंतर है. एक तरफ जहां दुनिया के सबसे भारी और मजबूत माने जाने वाले कांगल या तिब्बती मास्टिफ कुत्ते का वजन अधिकतम 60 से 80 किलोग्राम के बीच होता है, वहीं एक वयस्क बंगाल टाइगर का वजन 250 से 350 किलोग्राम के बीच होता है. वजन का यह भारी अंतर ही किसी भी लड़ाई का नतीजा चंद सेकंड में तय करने के लिए काफी है.

बाइट फोर्स और जबड़े की ताकत

बाघ और कुत्ते के मुकाबले में जबड़े की ताकत यानी बाइट फोर्स सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. दुनिया में सबसे मजबूत बाइट फोर्स वाले कुत्तों में तुर्की के कांगल का नाम सबसे ऊपर आता है, जिसकी बाइट फोर्स लगभग 743 PSI होती है. इसके मुकाबलेम, एक बंगाल टाइगर के जबड़े की ताकत 1,050 PSI से अधिक होती है. बाघ के कैनाइन दांत करीब 3 से 4 इंच लंबे होते हैं, तो पल भर में शिकार ही गर्दन की हड्डी को चटका सकते हैं. कुत्ते की तुलना में बाघ के जबड़े का आकार और गहराई बहुत ज्यादा होती है, जिससे उसकी पकड़ से छूट पाना किसी भी जीव के लिए नामुमकिन है.

Continues below advertisement

पंजों का वार और शिकार करने की तकनीक

कुत्ते मुख्य रूप से केवल अपने जबड़े और दांतों से हमला करते हैं, जबकि बाघ के पास दोतरफा हथियार होते हैं. बाघ के पंजों में लगे नाखून लगभग 4 इंच तक लंबे होते हैं. वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक वयस्क बाघ के पंजे के सिर्फ एक थप्पड़ में इतनी ताकत होती है कि वह किसी भी बड़े कुत्ते की खोपड़ी या रीढ़ की हड्डी को एक ही बार में तोड़ सकता है. इसके अलावा, बाघ एक जन्मजात शिकारी है, जो जंगलों में अकेले रहकर बड़े-बड़े वीलबीस्ट, बाइसन और भालू जैसे भारी भरकम जीवों का शिकार करने का आदी होता है.

यह भी पढ़ें: Moon Collision With Earth: धरती पर आन पड़े चांद तो कितने हिस्से में होगी तबाही, क्या होगा अंजाम?

लड़ाई का संभावित अंजाम

इस संभावित मुकाबले की वैज्ञानिक और व्यावहारिक सच्चाई यह है कि दुनिया का कोई भी खूंखार से खूंखार कुत्ता बाघ के सामने एक मिनच भी नहीं टिक सकता. कुत्तों को इंसानों द्वारा या तो घरों की सुरक्षा के लिए या फिर भेड़ियों जैसे जानवरों से मवेशियों को बचाने के लिए तैयार किया गया है. लेकिन बाघ एक शुद्ध रूप से जंगली और हिंसक शिकारी जीव है, जिसके हमला करने की फुर्ती कुत्ते से कई गुना तेज होती हैं. यदि इन दोनों का कभी आमना-सामना होता है, तो बाघ अपनी प्राकृतिक फुर्ती, भारी वजन और जानलेवा पंजों के इस्तेमाल से कुत्ते को संभलने का मौका भी नहीं देगा और यह मुकाबला बेहद एकतरफा तरीके से बाघ जीत जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Poverty Rate India: गरीबी हटाओ के नारे से अब तक कितनी घटी गरीबी? सच उड़ा देगा होश